भाई की हत्या का मुख्य गवाह था अनुज, सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों का भारी बवाल; क्या था पूरा मामला?
हापुड़ के धौलाना में सड़क हादसे में अनुज की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने ...और पढ़ें

HighLights
धौलाना में सड़क हादसे में अनुज की मौत।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर मामला शांत कराया।
संवाद सहयोगी, धौलाना। हापुड़ के धौलाना के देहरा गांव में सड़क हादसे में बासतपुर के रहने वाले बाइक सवार अनुज की मौत के बाद सोमवार देर रात तक थाने में हंगामा हुआ। स्वजन ने हादसे को दुर्घटना मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई।
उनका आरोप था कि वर्ष 2020 में गुरुग्राम में हुए विवाद के दौरान अनुज के भाई राहुल की हत्या कर दी गई थी। उस समय अनुज भी मौके पर मौजूद था और वह मामले का गवाह था।
स्वजन का दावा है कि बीते कुछ दिनों से दूसरे पक्ष की ओर से अनुज पर गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी वजह से उन्हें उसकी मौत पर संदेह हुआ।
शव को लावारिस मान पोस्टमार्टम के लिए भेजा
स्वजन ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि बाइक पर हरियाणा का नंबर होने के कारण शव को लावारिस मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उन्हें समय से सूचना नहीं दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया। देर रात तक चार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
बाद में पुलिस ने जब स्वजन को दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज लगाया उसके बाद ग्रामीण शांत हुए। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि स्वजन को सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई है। फुटेज देखने के बाद वे घटना को सड़क दुर्घटना मानकर संतुष्ट हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा ट्रक से हुआ है। गड्ढे होने के चलते अनुज की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर गया जिसके बाद ट्रक का पहिया उसके सर से होकर गुजर गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ट्रक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।