Dehradun Airport से इन 14 शहरों के लिए उड़ान भरेंगे 38 विमान, समर शेड्यूल जारी
Dehradun Airport देहरादून एयरपोर्ट से 14 शहरों के लिए 38 उड़ानों का समर शेड्यूल जारी हो गया है। आगामी 30 मार्च से लागू होने वाले इस शेड्यूल में स्पाइसजेट इंडिगो एयर इंडिया एलायंस एयर और फ्लाईबिग की उड़ानें शामिल हैं। स्पाइसजेट की यह फ्लाइट प्रतिदिन संचालित होगी। इस शेड्यूल से उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

संवाद सहयोगी जागरण डोईवाला। Flight Summer Schedule: देहरादून एयरपोर्ट प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी किया है। 30 मार्च से लागू होने वाले इस शेड्यूल के तहत देहरादून एयरपोर्ट से 14 शहरों के लिए 38 उड़ान संचालित होगी।
लंबे समय बाद स्पाइसजेट विमानन कंपनी 30 मार्च से बेंगलुरू, अहमदाबाद, दिल्ली मुंबई के लिए हवाई सेवाए आंरभ करने जा रही है। स्पाइसजेट की यह फ्लाइट प्रतिदिन संचालित होगी।
यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana पर बड़ा अपडेट, एक लाख किसानों की लगी लॉटरी
जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के उप महाप्रबंधक नितिन कादयान ने बताया कि समर शेड्यूल के अनुसार इंडिगो की 25, एलाइंस एअर की दो, एयर इंडिया की पांच, स्पाइसजेट की चार व फ्लाईबिग की दो उड़ानों को मिलाकर कुल 38 फ्लाइट निर्धारित दिनों के अनुसार उड़ान भरेंगी। जिसके चलते हवाई मार्ग से उत्तराखंड आने और जाने वालों को सुविधा होगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
देहरादून एयरपोर्ट की शीतकालीन फ्लाइट की समय सारणी
एयरलाइन | गंतव्य | आगमन (समय) | प्रस्थान (समय) | प्रभावी तिथि | दिन |
---|---|---|---|---|---|
इंडिगो | जयपुर | सुबह 7:15 | सुबह 7:35 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
एलाइंस एअर | दिल्ली - कुल्लू मनाली | सुबह 7:20 | सुबह 7:45 | 1 अप्रैल | मंगल, गुरु, शनि |
एयर इंडिया | मुंबई | सुबह 7:30 | सुबह 8:00 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
एयर इंडिया | दिल्ली | सुबह 8:00 | सुबह 8:35 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
इंडिगो | अहमदाबाद | सुबह 8:05 | सुबह 8:45 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
स्पाइसजेट | बेंगलुरु | सुबह 8:20 | सुबह 9:00 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
इंडिगो | भुवनेश्वर | सुबह 8:25 | सुबह 9:05 | 1 अप्रैल | मंगल, गुरु, शनि |
इंडिगो | दिल्ली | सुबह 9:45 | सुबह 10:20 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
एलाइंस एअर | कुल्लू मनाली - दिल्ली | सुबह 10:05 | सुबह 10:30 | 1 अप्रैल | मंगल, गुरु, शनि |
इंडिगो | लखनऊ - अहमदाबाद | सुबह 10:15 | सुबह 11:05 | 1 अप्रैल | मंगल, गुरु, शनि |
इंडिगो | लखनऊ - हैदराबाद | सुबह 10:15 | सुबह 11:05 | 30 मार्च | सोम, बुध, शुक्र, रवि |
इंडिगो | मुंबई | सुबह 11:05 | सुबह 11:40 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
इंडिगो | हैदराबाद | सुबह 11:15 | सुबह 12:05 | 5 अप्रैल | शनिवार |
इंडिगो | हैदराबाद - पुणे | सुबह 11:15 | सुबह 11:50 | 30 मार्च | शनि छोड़ सभी दिन |
इंडिगो | कोलकाता | दोपहर 12:00 | दोपहर 12:40 | 30 मार्च | सोम, बुध, शुक्र, रवि |
स्पाइसजेट | अहमदाबाद | दोपहर 12:10 | दोपहर 12:50 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
इंडिगो | दिल्ली | दोपहर 12:40 | दोपहर 1:15 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
इंडिगो | कांगड़ा | दोपहर 1:35 | दोपहर 1:55 | 30 मार्च | रविवार |
इंडिगो | बेंगलुरु | दोपहर 2:15 | दोपहर 2:50 | 30 मार्च | सोम, मंगल, शुक्र, रवि |
एयर इंडिया | मुंबई | दोपहर 2:20 | दोपहर 2:55 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
फ्लाइबिग | पिथौरागढ़ - मुरादाबाद | दोपहर 2:55 | दोपहर 2:40 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
एयर इंडिया | दिल्ली | दोपहर 2:45 | दोपहर 3:20 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
एयर इंडिया | बेंगलुरु | दोपहर 3:00 | शाम 3:40 | 30 मार्च | प्रतिदिन |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।