विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में अपने बच्चों का दाखिला कराने वाले तीन गिरफ्तार, अब तक कुल आठ गिरफ्तारियां

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 28 Oct 2026 02:34 PM (IST)

देहरादून में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बच्चों का एमबीबीएस में दाखिला कराने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले दिलाने के मामले में एसआईटी ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपितों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अपनी बेटियों का मेडिकल कॉलेजों में दाखिला कराया था। इस मामले में एसआईटी अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाने और एमबीबीएस में दाखिला लेने के प्रकरण में देहरादून में 13 सितंबर को रायपुर और थाना क्लेमेंटाउन थाने में मुक़दमा दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है।

सभी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच की

एसआईटी ने प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच की। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में अंकित पते गलत पाये गये, जिस पर एसआईटी ने सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेजों को कब्जे में लिया।

जांच के दौरान अब साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी प्रवीण कुमार निवासी बुढाना, जिला मुजफ्फरनगर, जगपाल सिंह निवासी लक्सर, हरिद्वार और रामपाल सिंह निवासी कीरतपुर, बिजनौर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपित प्रवीण कुमार व जगपाल सिंह ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपित रूपेश मेरठ में मिकोडो पाठशाला नाम से एक कम्पनी संचालित कर रहा था, जिसके माध्यम से वह विभिन्न प्राईवेट यूनिवर्सिटी व विदेशों में भी एमबीबीएस, बीटेक, बीसीए, बीबीए, बीकॉम आदि कोर्सों में कमिशन पर एडमिशन दिलवाने का काम करता था।

आरोपितों ने रूपेश पंडित से संपर्क कर अपनी दो बेटियों के एमबीबीएस में दाखिले के लिये फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, डोमिसाइल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र बनवाकर मेडिकल कॉलेज में दाखिला और दूसरी छात्रा को नीट की काउंसलिंग में शामिल कराया। इन प्रमाण पत्रों को बनाने के एवज में आरोपित प्रवीण कुमार ने रूपेश पंडित को 25 लाख और जगपाल सिंह ने 30 लाख रुपये दिए थे।

आरोपित रामपाल ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने परिचित विशाल कुमार के साथ मिलकर अपनी बेटी का नीट एग्जाम के माध्यम से एमबीबीएस में दाखिला कराने के लिए उसके कूटरचित स्थाई निवास प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि तैयार कर दस्तावेजो का उपयोग कर उसका दाखिला जीएमसी मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार में कराया था।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू, इसी माह से चलेंगी कक्षाएं

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड नीट यूजी स्ट्रे वेकेंसी राउंड: एमबीबीएस-बीडीएस सीटों का शेड्यूल जारी, 21 तक करें आवेदन