विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 16 Feb 2017 01:12 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 03:00 AM (IST)

यूनाइटेड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में देहरा कंबाइंड एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को एक विकेट से हराकर पूरे अंक हासिल किए।

देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत
देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत

देहरादून, [जेएनएन]: यूनाइटेड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में देहरा कंबाइंड एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को एक विकेट से हराया।

सिंघनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में चल रही प्रतियोगिता में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी व देहरा कंबाइंड एकेडमी के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने दीप (11), गौरव (16), रमनदीप (18), नवीन (26), आतिश (47) की बदौलत 35.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित

देहरा कंबाइंड एकेडमी के लिए सत्यम चौहान ने चार व अक्षित मियां ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में देहरा कंबाइंड एकेडमी ने वैभव (19), संदीप (13), शुभम (17), राहुल (20), अक्षित मियां (नाबाद 18) व नवीन (नाबाद 17) की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 35.3 ओवर में नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के कुशल ने चार व विजय सिंह ने दो विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: डीबीएस कॉलेज को हराकर डीएवी दून बना बास्केटबॉल चैंपियन

यह भी पढ़ें: स्की में भारत का प्रतिनिधित्व करने जापान जाएगी प्रीति डिमरी