विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपक गुप्ता निर्विरोध चुने गए व्यापार मंडल के अध्यक्ष Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 08 Feb 2020 01:36 PM (IST)

पार मंडल दर्शनी गेट बाबूगंज पीपल मंडी के चुनाव में दीपक गुप्ता को सर्वसहमति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अजय अग्रवाल महामंत्री और आयुष जैन कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

दीपक गुप्ता निर्विरोध चुने गए व्यापार मंडल के अध्यक्ष Dehradun News
दीपक गुप्ता निर्विरोध चुने गए व्यापार मंडल के अध्यक्ष Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। व्यापार मंडल दर्शनी गेट, बाबूगंज, पीपल मंडी के संपन्न हुए चुनाव में दीपक गुप्ता को सर्वसहमति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अजय अग्रवाल महामंत्री और आयुष जैन कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। 

जैन धर्मशाला में चुनाव अधिकारी विपिन नागलिया की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए दीपक गुप्ता, महामंत्री पद पर अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर आयुष जैन को निर्विरोध समर्थन मिला। व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही मंडल के संरक्षकों का भी निर्वाचन किया गया। इसमें राजकुमार गर्ग को प्रथम, अजय सिंघल को द्वितीय और प्रहलाद सिंह को तृतीय संरक्षक चुना गया। 

वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन पर एक सप्ताह बाद अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। सुनील मैसोन ने दो साल का आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के सामने रखा। इस दौरान सिद्धार्थ अग्रवाल, राजेश सिंघल, संजय नागलिया, दिनेश अग्रवाल, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

व्यापारियों की एकता उनकी ताकत: गोयल

चुनाव से पहले मुख्य अतिथि प्रांतीय व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल ने कहा कि देहरादून में व्यापारियों की कई समस्याएं हैं। जिनके समाधान के लिए व्यापार मंडल को गंभीरता से कार्य करना होगा। व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी ताकत है। ऐसे में छोटे व्यापारियों की समस्याएं भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वहीं, मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहने का आह्वान किया। 

लोनिवि प्राविधिक संघ के अध्यक्ष बने रौतेला

उत्तराखंड लोनिवि प्राविधिक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से राय सिंह रौतेला को प्रांतीय अध्यक्ष और अनिल कुमार सिंघल को महामंत्री चुना गया। संघ भवन में चुनाव अधिकारी पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक एसोसिएशन के महामंत्री पंचम सिंह बिष्ट व मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील दत्त कोठारी की देखरेख में चुनाव कराए गए। 

यह भी पढ़ें: कोटद्वार की महापौर हेमलता बोलीं, पद से जबरन हटाया तो जाऊंगी कोर्ट

वहीं, अधिवेशन में शामिल केपी जोशी मुख्य अभियंता (नियोजन) केपी जोशी को संघ ने अपना 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। जिस पर केपी जोशी ने एक माह के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिवेशन  में रमेश चंद्रा, कैलाश नौटियाल, जयदीप सिंह कठैत, संजय राणा, कपिल कुमार सैनी, सीपी कोठारी, देवपाल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने की सीबीआइ जांच की मांग Haridwar News