डीबीएस छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर अभाविप-एनएसयूआई में सीधा मुकाबला
डीबीएस पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभाविप के अभिषेक नेगी और एनएसयूआई के अभिनव कफलिया के बीच ...और पढ़ें
-1790273875981_m.webp)
HighLights
डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अभाविप-एनएसयूआई का सीधा मुकाबला।
अभिषेक नेगी (अभाविप) और अभिनव कफलिया (एनएसयूआई) मुख्य प्रत्याशी।
अन्य पदों पर बहुकोणीय संघर्ष, चार कार्यकारी पद निर्विरोध चुने गए।
जागरण संवाददाता, देहरादून। डीबीएस पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर अभाविप और एनएसयूआइ के बीच सीधा मुकाबला है। अभाविप ने अभिषेक नेगी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि एनएसयूआइ ने अभिनव कफलिया को मैदान में उतारा है।
वहीं अन्य प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से मुकाबला बहुकोणीय है। उपाध्यक्ष पद पर अभाविप के आदित्य उपाध्याय के साथ अंकित कुमार, अनिरुद्ध सिंह, गीता, जानवी ओली, मंजीत उनियाल, सौरभ और सुमित सिंह बसेरा ने नामांकन कराया है। महासचिव पद पर आर्यन की श्रुति नौटियाल, अमन राणा, देवाशीष, गौरव, कुणाल नेगी, सौरभ और युवराज सिंह मैदान में हैं।
छात्रा आरक्षित संयुक्त सचिव पद पर चांदनी राणा, पलक सिंह, स्नेहा पंत, सुनिधि चौहान और सुनिधि नौडियाल ने नामांकन कराया है। कोषाध्यक्ष पद पर आकांक्षा चौहान, अंजली, आरती नेगी, ममता, साक्षी रावत और शिवानी मेहता के बीच मुकाबला होगा।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दस प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अभाविप की ईशा, आयुष चंद, आदित्य सिंह चौहान, अंजली नेगी, गौतम सिंह, पूनम, रितिका खरायत, साक्षी रमोला, तनिषा जोशी और सुप्रिया शामिल हैं। कार्यकारिणी के चार पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुने जाना तय है।
पीजी से श्रीशांस चमोली, बीएससी तृतीय सेमेस्टर से अखिल रावत, बीएससी पंचम सेमेस्टर से अनुष्का रावत और बीए पंचम सेमेस्टर से प्रीति बंगवाल के अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं कराया। यह सभी छात्र संगठन आर्यन से जुड़े हैं।
तीन पदों पर नहीं आया एक भी नामांकन
डीबीएस छात्रसंघ की कार्यकारिणी के तीन पदों पर किसी ने नामांकन नहीं कराया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर छात्रा आरक्षित, बीए प्रथम सेमेस्टर छात्रा आरक्षित और बीए तृतीय सेमेस्टर के कार्यकारिणी पद पर एक भी नामांकन नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में हरीश रावत ने राजीव गांधी के सपनों को आगे बढ़ाने पर दिया जोर, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: देहरादून के कॉलेजों में नामांकन आज, चुनावी खम ठोकेंगे दावेदार
