उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: देहरादून के कॉलेजों में नामांकन आज, चुनावी खम ठोकेंगे दावेदार
छात्रसंघ चुनाव को लेकर देहरादून के कॉलेजों में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आज विभिन्न कॉलेजों में छात्र नेता अलग-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

डीएवी पीजी कालेज में छाञसंघ चुनाव को लेकर अपने उम्मीदार के लिए प्रचार करती छाञाएं। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को विभिन्न कालेजों में नामांकन होगा।
डीएवी पीजी कालेज, डीबीएस पीजी कालेज, एमकेपी पीजी कालेज, एसजीआरआर पीजी कालेज और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में छात्र नेता अलग-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और समर्थकों को जुटाने का दौर भी शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें- कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: छात्राओं को मिलेगा 50% आरक्षण, कार्य परिषद ने लगाई मुहर
डीएवी पीजी कालेज में बुधवार को 65 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। गुरुवार सुबह नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक नामांकन होंगे। जबकि शुक्रवार को आपत्तियां, जांच और नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होगी। डीबीएस में 81 नामांकन पत्र बिके हैं। आज सुबह दस से दोपहर डेड़ बजे तक नामांकन होंगे।
एमकेपी पीजी कालेज में नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई, जो गुरुवार को भी जारी रहेगी। इधर, एसजीआरआर पीजी कालेज व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में भी नामांकन होंगे।
बुधवार को यहां नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और 36 नामांकन पत्र बिके। नामांकन के बाद प्रत्याशियों के बीच प्रचार और छात्रों से संपर्क का दौर तेज होगा। नाम वापसी और जांच के बाद अंतिम प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने पर मुकाबले की तस्वीर सामने आएगी। चारों प्रमुख कालेजों में 29 सितंबर को मतदान होना है।
