विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: छात्राओं को मिलेगा 50% आरक्षण, कार्य परिषद ने लगाई मुहर

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:18 PM (IST)

कुमाऊं विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों व संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के छात्रसंघ चुनावों 50 प्रतिशत पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

उच्च शिक्षा सचिव की ओर से 66 प्रतिशत से अधिक छात्राओं की संख्या वाले राजकीय विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्राओं के प्रतिनिधित्व बढ़ाकर 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार को विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में शासन की ओर से दिशा-निर्देश के आधार पर प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अनुसार विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026–27 के छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

छात्र संघ में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष आदि तीन पद छात्राओं के लिए आरक्षित होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्र, सचिव, सांस्कृतिक सचिव का पद अनारक्षित रहेगा।

छात्रसंघ संविधान की समीक्षा की

नैनीताल: बैठक के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से गठित समिति की संस्तुति के आधार पर छात्रसंघ संविधान की समीक्षा की गई है। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र 2027–28 से शासनादेश के अनुरूप छात्रसंघ निर्वाचन में छात्राओं के प्रतिनिधित्व हेतु रोस्टर व्यवस्था स्थापित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित किए जाने की भी संस्तुति की गई है।

कुलसचिव प्रो. रजनीश पाण्डे ने बताया कि विश्वविद्यालय शासन के निर्देशों के अनुरूप छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं समय-सारणी के अनुसार सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।

नियमों के उल्लंघन पर निरस्त होगा नामांकन

डीएसबी परिसर में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की संयुक्त बैठक हुई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का कड़ाई से पालन कराना होगा।

प्रचार में तय सीमा से अधिक खर्च, जातिगत या सांप्रदायिक पोस्टर-बैनर, लाउडस्पीकर के दुरुपयोग और परिसर में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप पर कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।

चुनाव के दौरान परिसर में बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी छात्र या बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।

संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। बैठक में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ अंजना नेगी, प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डा. शिवांगी, डा. निधि वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से दोषमुक्त हुआ था कोली, नैनीताल हाईकोर्ट की अधिवक्ता मनीषा ने की थी केस में पैरवी