डीएवी छात्रसंघ चुनाव में छह पदों पर 29 प्रत्याशी मैदान में, अध्यक्ष पद पर अभाविप एनएसयूआइ और निर्दलीय भी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में छह पदों के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें अध्यक्ष पद पर अभाविप, ...और पढ़ें
-1790273478497_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। डीएवी पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में छह पदों के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। अध्यक्ष पद पर अभाविप, एनएसयूआइ और आर्यन के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय ने भी ताल ठोकी है।
वहीं, सह सचिव के छात्रा आरक्षित पद पर सबसे ज्यादा दस छात्राओं ने दावेदारी की है। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।
अध्यक्ष पद पर आर्यन के अमित सिंह, निर्दलीय तान्या, अभाविप के नवदीप राणा और एनएसयूआइ के सौरभ सेमवाल ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद पर हर्ष रावत और एसएफआइ के शैलेंद्र सिंह ने नामांकन किया है।
सचिव पद पर सत्यम शिवम ग्रुप के दीपक राणा और निर्दलीय नीलांश मैदान में हैं। सह सचिव के छात्रा आरक्षित पद पर कोमल प्रजापति, अंशिका, कनिष्का श्रीसवाल, सलोनी चौहान, पलक रानी, अनुष्का नौटियाल, आंचल रावत, कल्पना नेगी, रिमझिम और अनुष्का ठाकुर ने पर्चा भरा है।
कोषाध्यक्ष पद पर छह छात्राएं चुनावी मैदान में हैं। इनमें अनुष्का प्रभाकर नौटियाल, अंजलि भट्ट, महक अंसारी, तनिष्का सेमवाल, माही मंजकुमाई और दीक्षिता मंदोला शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अनुज डोभाल, नितिन बिष्ट, मयंक कुमार, प्रियांशु जायसवाल और समर्थ द्विवेदी ने नामांकन किया है।
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक कालेज पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। अब नामांकन के बाद छात्र संगठनों और प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। छह पदों पर 29 प्रत्याशियों की मौजूदगी से आने वाले दिनों में कालेज में चुनावी गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है।
