विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीएवी कॉलेज में मतगणना के दौरान एनएसयूआई-एबीवीपी में झड़प, मतपत्र की वैधता पर हंगामा

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:56 PM (IST)

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ता मतपत्र की वैधता को लेकर भिड़ ...और पढ़ें

HighLights

  1. एनएसयूआई-एबीवीपी कार्यकर्ता मतपत्र की वैधता पर भिड़े, मतगणना में बवाल।

  2. विवाद बढ़ने पर टेबलें पलटी गईं, पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई।

  3. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट तोड़ा, परिसर में घुसकर हंगामा किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। डीएवी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान मतपत्र की वैधता को लेकर एनएसयूआइ और अभाविप कार्यकर्ता भिड़ गए। विवाद बढ़ा तो मतदान स्थल पर रखी टेबल पलट दी गईं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की तो वे पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए।

इसके बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ता मतगणना टेबल तक पहुंच गए और वहां भी हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें वहां से बाहर खदेड़ा। कुछ देर बाद हंगामे की सूचना पर बड़ी संख्या में एनएसयूआइ और कांग्रेस कार्यकर्ता कालेज पहुंच गए।

मुख्य गेट बंद होने पर कार्यकर्ताओं ने गेट को धक्का देकर वहां लगा ताला तोड़ दिया और परिसर में घुस आए। गेट पर लगी बैरिकेडिंग गिरा दी गई। आसपास रखी कुर्सियां भी पलट दी गईं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला और गेट बंद कराया।

मतगणना के दौरान लगातार बढ़ते विवाद के कारण कालेज परिसर में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें- देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान शुरू होते ही हंगामा, पुलिस से भिड़े NSUI कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें- फर्जी MBBS दाखिला रैकेट: देहरादून में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल पांच पकड़े गए