विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौ सितंबर को ही घोषित होंगे डीएवी के चुनाव परिणाम Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 09:44 AM (IST)

डीएवी पीजी कॉलेज में इस बार नौ सितंबर को मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

नौ सितंबर को ही घोषित होंगे डीएवी के चुनाव परिणाम Dehradun News
नौ सितंबर को ही घोषित होंगे डीएवी के चुनाव परिणाम Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। डीएवी पीजी कॉलेज में इस बार नौ सितंबर को मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने डीएवी के प्राचार्य डॉ.अजय सक्सेना को निर्देश जारी करते हुए बताया कि मतगणना समय पर पूरी हो, इसके लिए डीएवी इंटर कॉलेज के स्टाफ की मदद ली जा सकती है। 

डीएम के आदेश के बाद प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली से संपर्क किया और वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपनी ओर से इसके लिए अनुमति दे दी। इसके बाद डीएवी के प्राचार्य ने डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव से मिलकर मतगणना के लिए स्टाफ मुहैया करवाने के बारे में डीएम व मुख्य शिक्षा अधिकारी से हुई वार्ता की जानकारी दी। 

इस पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने करीब 38 शिक्षकों को नौ सितंबर को मतगणना में भेजने का फैसला लिया। डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि डीएवी में नौ सितंबर, सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। इसके बाद तुरंत मतपेटियों को एकत्र कर मतगणना शुरू कर दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर होगा सीधा मुकाबला Dehradun News

मतगणना समाप्त होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान और मतगणना एक ही दिन होने की जानकारी कॉलेज के सभी शिक्षकों को दे दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.गोपाल क्षेत्री व चीफ प्रॉक्टर अतुल सिंह के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव का महासंग्राम: एबीवीपी और बागी गुट में खूनी संघर्ष; अध्यक्ष समेत कई घायल