Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में 100 फीसद बढ़े साइबर अपराध के मामले, एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 27 Oct 2019 09:55 PM (IST)

    उत्तराखंड में साइबर अपराध के मामले में 100 फीसद का भी इजाफा दर्ज किया गया। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ेे इस बात की तस्दीक करते हैं।

    उत्तराखंड में 100 फीसद बढ़े साइबर अपराध के मामले, एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    देहरादून, सुमन सेमवाल। कुछ साल पहले तक उत्तराखंड में जिस साइबर अपराध के मामले यदा-कदा ही सामने आते थे, वर्ष 2017 में उसने सैकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ वर्ष 2016 से 2017 के बीच साइबर अपराध में 100 फीसद का भी इजाफा दर्ज किया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल में जारी एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में साइबर अपराध के 124 प्रकरण पंजीकृत किए गए हैं। बेशक कई बड़े राज्यों के लिहाज से यह संख्या छोटी नजर आ सकती है, मगर जनसंख्या अनुपात (प्रति लाख की आबादी पर अपराध संख्या) के हिसाब से इसकी तुलना की जाए तो 36 राज्यों (केंद्र शासित प्रदेश मिलाकर) वाले देश में सिर्फ 13 राज्य ही हमसे ऊपर हैं।

    नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 में उत्तराखंड में साइबर अपराध के महज 48 केस दर्ज किए गए थे। वर्ष 2016 में इसमें 29.16 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ यह संख्या 62 पर पहुंच गई, जबकि वर्ष 2017 में इसमें 100 फीसद का इजाफा हो गया। 

    महज सात ही ऐसे राज्य हैं, जिनमें साइबर अपराध का ग्राफ उत्तराखंड से अधिक रफ्तार से ऊपर चढ़ा। दूसरी तरफ जनसंख्या के हिसाब से कुल अपराध में भी हम अधिकतर राज्यों से आगे हैं। अरुणाचल प्रदेश व गोवा ऐसे राज्य हैं, जहां 2017 में साइबर अपराधों में कमी पाई गई।

    राष्ट्रीय औसत से अधिक अपराध

    साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी का राष्ट्रीय औसत 76.95 फीसद है। इस तरह देखें तो उत्तराखंड में इस अपराध का ट्रेंड कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश 80.64 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ हमसे दुरुस्त स्थिति में है।

    16 मामलों में कोई सुराग नहीं

    एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार साइबर क्राइम के 16 प्रकरण ऐसे हैं, जिनका सुराग तक पुलिस नहीं लगा पाई है। वहीं, 47 मामलों में अब तक चार्जशीट फाइल की जा चुकी है। 

    यह भी पढ़ें: छह महीने बाद पता चला खाते से उड़ गए 96 हजार Dehradun News 

    अपराधों के 15044 मामले दर्ज

    वर्ष 2017 में उत्तराखंड में विभिन्न तरह के संज्ञेय अपराधों में 15 हजार 44 मामले दर्ज किए गए। प्रति लाख जनसंख्या के हिसाब से राज्य में 267.1 मामले सामने आए। इस तरह 36 राज्यों वाले देश में 17 राज्य ही हमसे आगे हैं और 19 राज्य हमसे बेहतर स्थिति में हैं। हिमाचल प्रदेश की स्थिति भी कुल अपराध में हमसे बेहतर रही।

    यह भी पढ़ें: वायुसेना मैस के खाते से डेढ़ लाख की चोरी में चार दबोचे Dehradun News

    comedy show banner
    comedy show banner