नदी में मछली मारने को उतरा युवक, सामने आ गया मगरमच्छ
उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में जगबूढ़ा नदी में एक युवक मछली मारने के लिए उतरा। इस दौरान अचानक एक मगरमच्छ उसके सामने आ गया।
खटीमा, ऊधमसिंह नगर [जेएनएन]: जगबूढ़ा नदी में मछली मारने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया। उसे नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया है।
बिचपुरी गांव का अमित सिंह अपने अन्य साथियों के साथ सोमवार सुबह को धनुषपुल स्थित जगबूढ़ा नदी में मछली मारने गया था। जब उसने नदी में जाल फेंका, तभी पीछे से मगरमच्छ ने उसकी जांघ पर हमला कर दिया। हमले में उसकी जांघ पर गहरे जख्म हो गए। मगरमच्छ के हमला करते ही उसने शोर मचा दिया, तभी उसके साथ गए चम्मन, ललित, रमेश, वचन आदि युवकों ने उसे जैसे-तैसे बचाया। साथ ही हो-हल्ला मचाने पर मगरमच्छ नदी में चला गया। बाद में उसे अस्पताल लाया गया।
यह भी पढ़ें: किसान के बेटे को जबड़े में जकड़ा मगरमच्छ ने, ऐसे बची जान
यह भी पढ़ें: चारपाई के नीचे नजर पड़ी तो उड़ गए ग्रामीण के होश
यह भी पढ़ें: हरिद्वार में तालाब में तीन मगरमच्छ देख घबराए ग्रामीण