मसूरी में आज क्रिकेटर कुलदीप यादव के सिर पर सजेगा सेहरा, पहुंचे मोहम्मद कैफ
कुलदीप यादव आज मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी करेंगे। विवाह समारोह सेवाय होटल में ...और पढ़ें

विवाह समारोह की रस्में सेवाय होटल में होंगी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव शनिवार को अपनी अपनी बचपन की मित्र वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में सात फेरे लेंगे। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मोहम्मद कैफ मसूरी पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, "कुलदीप को बहुत-बहुत बधाई। कुलदीप हमारे कानपुर से हैं। इसमें बहुत मज़ा आने वाला है।" उन्होंने आगे कहा, "भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने लगातार दो वर्ल्ड कप जीते हैं।"
आज शादी में आए मेहमानों को पहाड़ी डिशेज भी परोसी जाएंगी। इनमें कंडाली का साग और झंगोरे की खीर खास रहेंगे। विवाह समारोह की रस्में सेवाय होटल में शाम छह बजे से शुरू हो जाएंगी। शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी कार्यक्रम हुआ। क्रिकेट से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों के मसूरी पहुंचने का सिलसिला जारी है।
शादी समारोह में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर, सपा सांसद प्रिया सरोज, यजुवेंद्र चहल, टी. दिलीप और मोहित शर्मा मसूरी पहुंच चुके हैं।
कुलदीप और वंशिका उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। कुलदीप का परिवार जाजमऊ में रहता है। 4 जून 2025 को लखनऊ में दोनों ने सगाई की थी।
शादी समारोह का शेड्यूल
- 14 मार्च: शादी समारोह – 6 बजे वरमाला, 8 बजे फेरे (होटल सेवाय, मसूरी)
- 17 मार्च: रिसेप्शन (लखनऊ)
यह भी पढ़ें- मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव की हल्दी की रस्में पूरी, अब हाथों पर सजेगा पिया का नाम; पहुंचे रिंकू सिंह
