विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में है देश का सबसे पहला होटल, जहां होगी क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी

Published: Thu, 12 Mar 2026 03:48 PM (IST)

क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के ऐतिहासिक होटल सेवॉय में वंशिका के साथ शादी करेंगे। यह होटल देश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। क्या आप जानते हैं? उत्तराखंड में देश का पहला होटल है। और इन दिनों ये होटल खास चर्चा में बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक दिन बात यानी 14 मार्च को यहां क्रिकेटर कुलदीप यादव सात फेरे लेने वाले हैं। मसूरी में क्रिकेटर, राजनेता, बालीवुड और बीसीसीआई के सितारों का जमावड़ा लगने वाला है।

14 मार्च को है शादी

क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल सेवॉय में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ एक होटल में होगा। उसमें भी क्रिकेटर, राजनेता, बालीवुड और बीसीसीआइ से जुड़े लोग आ सकते हैं।

इस होटल के साथ लंबा इतिहास जुड़ा है जो बेहद दिलचस्प भी है। आइए जानते हैं उसके बारे में...

  • मसूरी स्थित होटल सेवॉय देश का पहला होटल है।
  • वर्ष 1838 में बने इस होटल में कभी अंग्रेजों के अलावा किसी को भी एंट्री नहीं मिलती थी।
  • होटल सेवॉय के तत्कालीन संचालक किशोर काया ने होटल पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई।
  • 'सेवॉय: सागा ऑफ एन आइकन' नाम की इस डॉक्यूमेंट्री को दादा साहेब फाल्के बेस्ट डॉक्यूमेंट्री और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवॉर्ड भी मिला।
  • होटल में इतिहास से जुड़े तमाम दस्तावेज मौजूद हैं। अंग्रेजी हुकूमत से लेकर आजाद देश के विकास में होटल की भूमिका अविस्मरणीय है।
  • पुराने समय में यहां मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू से लेकर देश के बड़े-बड़े दिग्गजों का आना-जाना लगा रहा।
  • अंग्रेज इसे समर कैपिटल के तौर पर इस्तेमाल करते थे। उस समय यहां भारतीयों को प्रवेश नहीं दिया जाता था।
  • बाद में यहां कई भारतीयों का आना-जाना लगा रहा।
  • अब तक यहां कई नामचीन लोगों का आना हो चुका है।
  • कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां होती रहती है।

यह भी पढ़ें- मसूरी के होटल सेवॉय में होगी क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी, कई क्रिकेट सितारों के पहुंचने की उम्मीद

यह भी पढ़ें- Kuldeep Yadav ने सीएम योगी को भेजा शादी का न्योता, वर्ल्ड चैंपियन बनने की खाई थी कसम; कौन है दुल्हन?