विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव की हल्दी की रस्में पूरी, अब हाथों पर सजेगा पिया का नाम; पहुंचे रिंकू सिंह

Published: Fri, 13 Mar 2026 01:51 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2026 02:34 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी में शुरू हो गई हैं। आज शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी ...और पढ़ें

HighLights

  1. कुलदीप यादव की हल्दी-मेहंदी की रस्में आज मसूरी में

  2. शनिवार को बचपन की दोस्त वंशिका से करेंगे शादी

  3. रिंकू सिंह पहुंचे, कई अन्य क्रिकेटर भी होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की हल्दी, मेहंदी की रस्में आज शुक्रवार को हो रही हैं। कुलदीप यादव शनिवार को मसूरी में अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे।

शादी में हिस्सा लेने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत पर रिंकू सिंह ने कहा, "यह बहुत बड़ी बात है।"

यजुवेंद्र चहल, टी दलीप और मोहित शर्मा भी मसूरी पहुंच चुके हैं।

वैवाहिक कार्यक्रम लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल सेवाय में है। मेहमानों के लिए जेडब्लू मैरियट में कमरे बुक किए गए हैं। विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव, रविंद्र जडेजा, नितेश राणा, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, रूद्र प्रताप सिंह, जितेश शर्मा भी आज मसूरी पहुंच रहे हैं।

 

मसूरी में हुई थी रिषभ षभ पंत की बहन की शादी

मसूरी में सेलिब्रिटी शादियों की चर्चा तब और बढ़ी जब भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की बहन की शादी यहां भव्य तरीके से आयोजित हुई थी। इस समारोह में कई दिग्गज क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था, जिनमें महेंद्र सिंह धौनी, सुरेश रैना और गौतम गंभीर जैसे नाम शामिल थे।

यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत का लगेगा जमावड़ा, विराट-रोहित भी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- मसूरी बना सेलिब्रिटी डेस्टिनेशन वेडिंग का नया केंद्र, कुलदीप यादव की शादी से बढ़ी धूम

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

image

क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे।