विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, सारा सामान राख

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 21 May 2019 01:24 PM (IST)

नगर के व्यस्ततम क्षेत्र रोड बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में तड़के अचानक आग लग गई। आग से दुकान का सारा सामान राख हो गया।

ऋषिकेश में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, सारा सामान राख
ऋषिकेश में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, सारा सामान राख

ऋषिकेश, जेएनएन। नगर के व्यस्ततम क्षेत्र रोड बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में तड़के अचानक आग लग गई। आग से दुकान का सारा सामान राख हो गया। 

बाबा काली कमली की दुकानों में स्थित अनिल जनरल स्टोर में दुकान संचालक बलराम जोहर कॉस्मेटिक का व्यापार करते हैं। सुबह करीब 3:45 बजे उनकी दुकान में जब आग लगी तो बाजार पूरा बंद था। यहां से गुजर रहे किसी नागरिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 

काली कमली धर्मशाला के कर्मचारी राकेश नेगी ने बताया कि आसपास लोगों ने दुकान का शटर खोलने की कोशिश की मगर नहीं खुला। घाट चौकी से पुलिस कर्मी यहां पहुंचे। बाद में फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई। 

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। बाजार बंद था इस कारण आसपास दुकानों को कोई क्षति नहीं पहुंची। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: टेंपो ट्रैवलर बना आग का गोला, चालक समेत 13 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में चारधाम यात्रा बस अड्डे में पांच बसों में लगी आग, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: विकासनगर में कूल किडस में भीषण आग, 6 गाड़ियों ने 12 घंटे में आग पर पाया काबू

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप