विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैबिनेट मंत्री कौशिक स्वस्थ, 17 से लौटेंगे काम पर; सरकार की चिंता हुई दूर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 15 Sep 2020 07:00 AM (IST)

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक 17 सितंबर से काम पर लौटेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों वह होम आइसोलेशन में हैं।

कैबिनेट मंत्री कौशिक स्वस्थ, 17 से लौटेंगे काम पर; सरकार की चिंता हुई दूर
कैबिनेट मंत्री कौशिक स्वस्थ, 17 से लौटेंगे काम पर; सरकार की चिंता हुई दूर

देहरादून, राज्य ब्यूरो। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक 17 सितंबर से काम पर लौटेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों वह होम आइसोलेशन में हैं, जिसकी अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है। उनके स्वस्थ होने से अब प्रदेश सरकार की चिंता भी दूर हो गई है। असल में मुख्यमंत्री ने कौशिक को विधानसभा के मानसून सत्र के लिए संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा भी सौंपा है। 

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के स्टाफ में शामिल एक पीआरओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पांच सितंबर को इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद से कैबिनेट मंत्री कौशिक सेल्फ आइसोलेशन में थे और वह हरिद्वार में एक निजी अस्पताल में भर्ती भी हो गए थे। छह सितंबर को एंटीजन टेस्ट में कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आरटी-पीसीआर टेस्ट में भी उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद कौशिक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। हाल में वहां से छुट्टी मिलने पर इन दिनों वह हरिद्वार स्थित आवास पर आइसोलेशन में हैं।

कौशिक के अस्वस्थ होने से सरकार की चिंता भी बढ़ गई थी। असल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 23 सितंबर से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने के साथ ही संसदीय कार्यमंत्री के तौर पर कौशिक को अधिकृत किया है। इस बीच कौशिक के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से सत्र स्थगित करने या फिर इसकी तिथि आगे खिसकाने को लेकर चर्चा होने लगी थी।

यह भी पढ़ें: बेरोजगारी के खिलाफ जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलन : लालचंद शर्मा

अब कौशिक के स्वस्थ होने से सरकार की चिंता दूर हो गई है। सोमवार को फोन पर हुई बातचीत में कैबिनेट मंत्री कौशिक ने बताया कि उनकी दोबारा कराई गई कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और 16 सितंबर को होम आइसोलेशन खत्म होने के बाद 17 सितंबर से कोविड के नियमों का पालन करते हुए काम पर लौटेंगे। उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने वाले सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें: टीम जूझने को तैयार, लेकिन कप्तान मैदान से बाहर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।