विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown: जो नहीं जला सकते चूल्हा, उन्हें मिल रहा सहयोग का भोजन

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2020 07:23 PM (IST)

शहर में भी हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास राशन कार्ड तो दूर भोजन पकाने का भी ...और पढ़ें

Uttarakhand Lockdown: जो नहीं जला सकते चूल्हा, उन्हें मिल रहा सहयोग का भोजन
Uttarakhand Lockdown: जो नहीं जला सकते चूल्हा, उन्हें मिल रहा सहयोग का भोजन

देहरादून, जेएनएन। हमारे शहर में भी हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड तो दूर भोजन पकाने का भी इंतजाम नहीं है। ऐसे लोगों को जिला प्रशासन विभिन्न संगठनों के सहयोग से रोजाना दो वक्त का भोजन मुहैया करा रहा है। गुरुवार को इस कड़ी में एक वरिष्ठ नागरिक और 20 छात्रों को भी भोजन के पैकेट दिए गए।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि भोजन के पैकेट के अलावा गुरुवार को राशन के 900 अन्नपूर्णा किट भी बांटी गई। इसमें देहरादून सदर में 465, थाना मसूरी में 100, थाना राजपुर में 35, थाना रायवाला में 250, कैंट में 50 अन्नपूर्णा किट का वितरण किया गया। डीएम ने बताया कि लॉकडाउन में अब सर्वाधिक कॉल भोजन को लेकर प्राप्त की जा रही हैं। पूरा जोर है कि दून में कोई व्यक्ति भूखा न सोए। गुरुवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) 45 कॉल प्राप्त की गई। इसमें ई-पास के लिए 12, मेडिकल संबंधी तीन, जबकि राशन के लिए 30 कॉल शामिल रही।

1214 निराश्रित पशुओं को भी मिला आहार

जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जिलेभर में 1214 निराश्रित पशुओं को भी चारा/आहार दिया।    

फूल मालाओं से किया सफाई कर्मियों का सम्मान

कोरोना के खिलाफ छिड़ी जंग में स्वच्छता के प्रहरी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं। संकट की इस घड़ी में छोटे-बड़े शहरों और कस्बों में स्वच्छता कार्य में जुटे इन सफाई कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना हो रही है। इसी क्रम में छावनी परिषद क्लेमेनटाउन में भी गुरुवार को सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने सभी सफाई कर्मचारियों का फूल-मालाओं के साथ सम्मान किया। वहीं, लोगों ने भी अपने-अपने घरों से पुष्पवर्षा कर इन सफाई कर्मियों का सम्मान किया। वाल्मीकि समाज के प्रधान सोमपाल, रामप्रसाद, राजपाल, अमन, प्रदीप, रवि कुमार आदि भी सफाई कर्मियों का सम्मान करने वालों में शामिल रहे।

ये दे रहे भोजन के पैकेट

राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री, लोकायुक्त कार्यालय, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर झंडाबाजार, एल्थम बेकरी, दून यूनिवर्सिटी, ई-नेट सॉल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर, गोयल स्वीटशॉप, वेस्ट वॉरियर्स, वेलनेस केटर्स, सिद्धार्थ एजुकेशनल ग्रुप, आपीज बेकर्स, होटल सॉलिटेयर, केतन आनंद, शिल्पा प्रोडक्शन सुभाषनगर

यहां बांटे गए भोजन के पैकेट

चकशाह नगर 1200, दीपनगर 785, निकट सहस्रधारा हेलीपैड में 90, हैप्पी एन्क्लेव 180, जाखन 20, कारगी चौक 205, परेड ग्राउंड 80, चंद्रबनी 90, चोयला 90, क्लेमेंटाउन 60, ट्रांस्पोर्टनगर 200, ओगल भट्टा 170, बाल्मिकी बस्ती 180, ब्रह्मपुरी 140, छह नंबर पुलिया 79, इंदिरानगर चौकी 200, पटेलनगर चौकी 200, विवेकानंद ग्राम 70, बालावाला 150, थाना रायपुर 200, नगर निगम 180, करनपुर 80, कांवली बस्ती 100, चंदर नगर 180, कांवली बस्ती 100, गोविंदगढ़ 80, प्रकाशनगर 180, ईदगाह 90, रिस्पना 60, हर्रावाला 60, नंदा की चौकी में 150 व्यक्तियों को भोजन के पैकैट, जबकि सुद्धौवाला में 74 लीटर पेयजल उपलब्ध कराया गया।

इन्होंने भी की मदद 

  • एक्सिस बैंक ने पांच हजार मास्क और पांच हजार बोतल सैनिटाइजर उपलब्ध कराए।
  • जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ. अल्का पांडे ने पांच हजार मास्क दिए।
  • अंगद देव गुरुद्वारा कांवली ने 24 लीटर और अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने 50 लीटर पेयजल उपलब्ध कराया।
  • अमित गर्ग (चमन विहार) ने राशन की 20 अन्नपूर्णा किट व ईनेट सॉल्यूशन ट्रांसपोर्ट नगर ने 200 पानी की बोतल दी।

सभी आ रहे मदद को आगे 

कोरोना के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। गुरुवार को दून के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को राशन, खाने के पैकेट, चाय, बिस्किट, जूस आदि वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के चलते रोजगार खो चुके 124 परिवारों की मददगार बनी पुलिस

जरूरतमंदों को बांटी भोजन सामग्री किट

रायपुर क्षेत्र के समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह, संजय पाल, अशोक गुप्ता, राजेश कुमार, सुभाष चमोली, रोहित जडधारी, रोहित शाह, रवि रावत, संजय राणा, अनूप भट्ट ने शारीरिक दूरी बनाकर क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन सामग्री के पैकेट बांटे। वेस्ट वारियर्स संस्था ने गुरुवार को मोहंड के पास वन गुर्जर परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध कराया। संस्था के नवीन कुमार ने बताया कि सोनिया पंत अपर नगर आयुक्त के परामर्श और नरेश कुमार एडिशनल डायरेक्टर के नेतृत्व मे मोहंड क्षेत्र में निवास कर रहे परिवारों तक घर का जरूरी सामान पहुंचाया गया। बताया कि लॉकडाउन की अवधि तक सभी लोगों को राशन दिया जायेगा। साईं आस्था धाम, साईं मंदिर मोहब्बेवाला ने एसडीआरएफ के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान साईं ट्रस्ट की सरोज नय्यर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: मददगारों ने की पहल, जरूरतमंदों को दिया जरूरी सामान; किया जागरूक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।