विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा में युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी को लेकर रार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 20 Feb 2021 09:35 AM (GMT+05:30)

भाजपा में युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी को लेकर रार हो गई है। देहरादून के भाजपा जिलाध्यक्ष ने जहां मंडल कार्यकारिणी पर असहमति जताते हुए निरस्त करने के आदेश दिए। वहीं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी यथावत रखने के लिए पत्र जारी कर दिया है।

भाजपा में युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी को लेकर रार हो गई है।
भाजपा में युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी को लेकर रार हो गई है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। भाजपा में युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी को लेकर रार हो गई है। देहरादून के भाजपा जिलाध्यक्ष ने जहां मंडल कार्यकारिणी पर असहमति जताते हुए निरस्त करने के आदेश दिए। वहीं, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी यथावत रखने के लिए पत्र जारी कर दिया है। इस मामले में अभी तक हाई कमान ने हस्तक्षेप नहीं किया है। लेकिन, संगठन में पदाधिकारियों के बीच आपसी खींचतान जरूर सामने आ रही है।

बीते गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने युवा मोर्चा की कार्यकारिणी निरस्त करने का आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि जिला और महानगर स्तर के पदाधिकारियों को विश्वास में लिए बगैर मंडलों की कार्यकारिणी चुने जाने से वे खफा चल रहे थे। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति और नियमों का हवाला देते हुए मंडल कार्यकारिणी के चयन में जिला अध्यक्ष की राय लिया जाना अनिवार्य बताया। 

वहीं, शमशेर सिंह पुंडीर के आदेश पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी कहा कि जिले के सभी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति नियमों के तहत एवं पारदर्शिता के साथ की गई है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों के प्रस्ताव, स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की सहमति के बाद ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। ऐसे में मंडल कार्यकारिणी को निरस्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को कार्यकारिणी में यथावत रखने के निर्देश दिए। देहरादून जिले के सभी 17 मंडलों में हाल ही में अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। जिसके बाद मंडल स्तर पर कार्यकारिणी के विस्तार का सिलसिला चल रहा था। 

भाजपा जिला अध्यक्ष और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के बीच इस प्रकार तकरार से सियासी गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इसमें संगठन के भीतर गुटबाजी के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-महानगर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्त्‍ताओं ने सरकार का पुतला फूंका

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।