विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथरस कांड में पुलिस की अनदेखी पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने जताया रोष, उप्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Sat, 03 Oct 2020 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 07:51 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती की निर्मम हत्या और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस ...और पढ़ें

कार्यकर्त्‍ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की।
कार्यकर्त्‍ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की।

ऋषिकेश,जेएनएन। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती की निर्मम हत्या और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कमेटी श्यामपुर न्याय पंचायत के आह्वान पर शनिवार को पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सजवाण, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार तानाशाह हो गई है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दु‌र्व्यवहार किया जाता है और पीड़ित परिवार को प्रशासन के लोग धमका रहे हैं। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। पुतला फूंकने वालों में जयपाल जाटव, नीलकंठ अरोड़ा, बरफ सिंह पोखरियाल, अंशुल अरोड़ा, विवेक तिवारी, राजेंद्र गैरोला, राकेश सिंह मियां, प्रदीप जैन, गोकुल चंद रमोला, देवेंद्र रावत, सरोप सिंह पुंडीर आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निर्वाचित सरकार न चल तानाशाह सरकार चल रही है। इस मौके पर सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, मंगल सिंह , विनय दूबे, अनिल शर्मा, कुनकुन साहनी, प्रवीन जाटव, सुलेख चंद, सरस साहनी आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: राज्‍यसभा सीट का चुनाव: तय है बंधना जीत का सेहरा, अब बस तय हो जाए चेहरा

मृतका की आत्मशांति के लिए की प्रार्थना डोईवाला 

हाथरस कांड में आरोपितों को फांसी देने की मांग और मृतका की आत्मशांति के लिए डोईवाला चौक पर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की गई। समाजवादी पार्टी के फुरकान अहमद कुरेशी ने घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर टोमस मैसी, कमल कांत पांडे, सुभाष चंद्र, पूर्ण सिंह, आशीष यादव, हरीकिशन चौहान, जाहिद अंजुम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू, चुनावी रणनीति के साथ इन मुद्दों पर हो सकती है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।