विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगाई के विरोध में हाथ में टमाटर और प्याज लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 21 Oct 2021 11:46 AM (IST)

बुधवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने प्रेमनगर बाजार में हाथ में टमाटर और प्याज ...और पढ़ें

प्रेमनगर बाजार में महानगर कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए। जागरण
प्रेमनगर बाजार में महानगर कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रेमनगर व बल्लूपुर चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रेमनगर बाजार में बुधवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने हाथ में टमाटर व प्याज लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही रसोई गैस सिलिंडर को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। शर्मा ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना के प्रकोप के कारण पहले ही लाखों लोग बेरोजगार हैं।

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। इसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है। कार्यकर्त्‍ताओं ने कहा कि सरकार को दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम कम करने चाहिए, ताकि आमजन को कुछ राहत मिल सके। इस दौरान राजीव पुंज, मोहित ग्रोवर, महेश शर्मा, संजय शर्मा, अरुण शर्मा, राहुल तलवार, हरपाल पाली, राजेश शर्मा मौजूद रहे।

उधर, कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहत बल्लूपुर चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में धरना दिया। जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने युवा बेरोजगारों के साथ छल किया है। रोजगार की तलाश में युवा लगातार पर्वतीय क्षेत्रों से मैदान की तरफ पलायन कर रहे हैं। धरना देने वालों में प्रमोद गुप्ता, दीवान सिंह बिष्ट, पीयूष गौड़, ट्विंकल अरोड़ा लक्ष्मी अग्रवाल, पायल बहल, मोहन जोशी रविंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर युकां मुखर

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस (युकां) के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप चमोली के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चमोली ने कहा कि सात वर्षो में जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जबकि विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत इस अवधि में कम हुई है। केंद्र सरकार हर रोज नए टैक्स लगाकर आम आदमी को लूट रही है।

कहा कि जिस प्रकार गोल्ड लोन, कार लोन मिलता है उसी तर्ज पर केंद्र सरकार शायद पेट्रोल लोन शुरू करने की सोच रही है। चमोली ने कहा कि इसकी शुरुआत युवा कांग्रेस ने कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी को वाहन चलाने के लिए लोन चाहिए तो वह व्यक्ति हमारे पास अपने वाहन के पेपर जमा करवाकर हमसे लोन ले सकता है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, महासचिव कमलकांत, राहुल प्रताप सिंह, जितेंद्र नेगी, नवनीत कुकरेती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Politics: पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने पंजाब का प्रभार छोड़ने की जताई इच्छा