Move to Jagran APP

देहरादून : कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में भाजपा की सरकार का पुतला फूंका

आज शुक्रवार को देहरादून के बल्लूपुर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्त्‍ताओं ने कहा कि महंगाई से आमजन परेशान हैं। हर रोज रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 01:44 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 08:27 PM (IST)
देहरादून : कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में भाजपा की सरकार का पुतला फूंका
कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में भाजपा की सरकार का पुतला फूंका।

जागरण संवाददाता, देहरादून।

loksabha election banner

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने शहर में अलग-अलग जगह प्रदर्शन किया। प्रेमनगर बाजार में गैस सिलिंडर की शवयात्रा निकाली गई तो बल्लूपुर चौक पर सरकार का पुतला दहन किया गया। वहीं, महिला कांग्रेस ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से गैस सिलिंडर समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम कम करने की मांग की।

शुक्रवार को प्रेमनगर बाजार में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने गैस सिलिंडर की शवयात्रा निकाली। लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में घरेलू गैस सिलिंडर का मूल्य 400 रुपये से कम था, लेकिन भाजपा के शासन में अब 904 रुपये हो गया है। दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं। जनता इसका जवाब आगामी चुनाव में जरूर देगी। इस दौरान रमेश कुमार, राजीव पुंज, मीना रावत, हरेंद्र चौधरी, मुकेश चौहान, राजू मौर्य, किशनपाल ङ्क्षसह, राजकुमार यादव, साकेत लूथरा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं, बल्लूपुर चौक पर महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फंूका। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। इस कारण जनता का जीना मुश्किल हो गया है। दो माह के अंदर घरेलू गैस सिलिंडर के दाम तीन बार बढ़ा दिए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश का विकास अवरुद्ध कर दिया है। इस दौरान सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा, पूर्व पार्षद मोहन जोशी, अमन बत्रा, होरीलाल, सरदार हरचरण सिंह, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो गौरव वल्लभ बोले, मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल

महिला कांग्रेस ने सरकार को भेजे चूड़ी, उपले, चूल्हा व गैस सिलिंडर

बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन की अगुआई में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महंगाई पर रोक लगाने को सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। कार्यकर्त्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से केंद्र सरकार को चूड़ी, उपले, चूल्हा व गैस सिलिंडर भी भेजे। कमलेश रामन ने कहा कि आज रसोई गैस, सब्जी, अनाज, डीजल-पेट्रोल के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रवक्ता पुष्पा पंवार, प्रदेश प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जया गुलाटी, पूनम पुंडीर, मालती, सुशीला, सरिता बिष्ट, पार्षद सविता सोनकर आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-हरीश रावत का दावा- उत्तराखंड में हो रही कांग्रेसी नेताओं पर तेजाब से हमले की साजिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.