Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 17 Feb 2021 07:39 PM (IST)

    बुधवार को महानगर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में नगर में पद्यात्रा निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्‍ता दोपहर 12 बजे नेहरू कॉलोनी में एकत्र हुए।

    Hero Image
    देहरादून में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। महानगर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में नगर में पद्यात्रा निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्‍ता दोपहर 12 बजे नेहरू कॉलोनी में एकत्र हुए। यहां से पदयात्रा निकालते हुए धर्मपुर चौक पहुंचे। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। इससे आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल साबित हो रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज रसोई गैस सिलिंडर के दाम 800 रुपये तक पहुंचने वाले हैं। पेट्रोल 88 रुपये व डीजल 80 रुपये के पार पहुंच गया है। कांग्रेस शासन में 2014 में रसोई गैस का दाम 375 रुपये था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभुलाल बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 तथा 2019 के लोकसभा चुनाव तथा 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर महंगाई कम करने व दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, जो पूरा नहीं किया।

    इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी सागर मनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, प्रवीन त्यागी, राहुल रॉबिन पंवार, सूरत सिंह नेगी, कमलेश रमन, कुसुम जुयाल, पार्षद अमित भंडारी, महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। 

    20 को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन : प्रीतम

    प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ता बढ़ती महंगाई के विरोध में 20 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला व शहर मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन व पद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 22 फरवरी को सभी ब्लॉक एवं नगर मुख्यालयों में गैस सिलिंडरों के साथ धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें-पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- ये है सरकार की जन विरोधी नीति

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner