विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- ये है सरकार की जन विरोधी नीति

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 17 Feb 2021 10:32 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 17 Feb 2021 11:30 AM (GMT+05:30)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कोरोना महामारी के बाद पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे केंद्र की संवेदनहीनता व जन विरोधी नीति बताया।

पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा।
पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कोरोना महामारी के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे केंद्र की संवेदनहीनता व जन विरोधी नीति बताया। वहीं, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए। 

मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दैनिक मजदूरी करने वाले व छोटे कारोबारियों का रोजगार बंद हो गया। जिससे उनकी आर्थिकस्थिति खराब है। उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। निजी संस्थानों में काम करने वाले लाखों लोग का रोजगार भी छूट गया है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाकर घोर अन्याय कर रही है। पेट्रो पदार्थों के दामों में वृद्धि के कारण खाद्य पदार्थों सहित सभी चीजों के दामों में स्वाभाविक रूप से वृद्धि होनी निश्चित है। 

महंगाई के खिलाफ बल्लुपर में प्रदर्शन 

रसोई गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा। दिन के 11 बजे बल्लूपुर चौक पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। धस्माना ने कहा कि दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में एक मुश्त पचास रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी। जिसे मातृशक्ति बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी सचिव मंजू त्रिपाठी, ब्लॉक कांवली के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अल्ताफ अहमद, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद जितेंद्र तनेजा, महेश जोशी, पूर्व पार्षद ललित भद्री, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।

सिलिंडर के साथ प्रेमनगर में विरोध 

महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व मे प्रेमनगर बाजार में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। लालचंद शर्मा ने आरोप लगाए कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें महंगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। इस मौके पर राजीव पुंज, अनिल ग्रोवर, दीवान बिष्ट, जगदीश धीमान, राजेश शर्मा, साकेत लूथरा, हरेंद्र सिंह बेदी, वीरेंद्र पोखरियाल, मानवेंद्र सिंह, संजय थापा, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी कार्यक्रम पर सरकार को घेरा, कही ये बात

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।