Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी कार्यक्रम पर सरकार को घेरा, कही ये बात

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Wed, 17 Feb 2021 09:03 AM (IST)

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी में कराए गए कार्यक्रम को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जहां चमोली में आई आपदा के कारण पूरे प्रदेश में मातम है। सरकार इस तरह के कार्यक्रम कर पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मिर्च छिड़कने का काम कर रही।

    Hero Image
    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी कार्यक्रम पर सरकार को घेरा।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी में कराए गए कार्यक्रम को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जहां चमोली में आई आपदा के कारण पूरे प्रदेश में मातम है। वहीं, सरकार इस तरह के कार्यक्रम कर पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मिर्च छिड़कने का काम कर रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक बयान जारी कर उपाध्याय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी पैसे को खुर्द-बुर्द करना है। अच्छा होता कि सरकार इस पैसे का सदुपयोग आपदा पीड़ितों को राहत देने में करती।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने टिहरी बांध विस्थापितों व प्रभावितों की समस्याओं पर एक शब्द नहीं बोला। वहीं, बिजली-पानी के बिलों पर चुप्पी साधे रखी।

    भगत को सौंपे पीएम को संबोधित पांच हजार आभार पत्र

    भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी के केंद्र सरकार के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। मोर्चा की ओर से इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार पत्र भी भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में मोर्चा पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले पांच हजार आभार पत्र सौंपे।

    भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबादत्त आर्य की अगुआई में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगत से मुलाकात की और उन्हें आभार पत्र सौंपे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रविंद्र वाल्मीकि, रविंद्र कटारिया, विनोद लक्खा, तेलूराम प्रधान, राजेश राजौरिया, सुभाष वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

    मंत्रिमंडल की बैठक आज

    त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। बैठक में अगले वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट, आगामी बजट सत्र में रखे जाने वाले विधेयकों के मसौदों और पत्नी का नाम भू अभिलेखों में पति के साथ दर्ज करने पर मुहर लग सकती है। बैठक में वन, राजस्व, शिक्षा, आबकारी से संबंधित बिंदुओं पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner