विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Politics: टिहरी संसदीय क्षेत्र से शुरू होगी कांग्रेसे की तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 25 Oct 2021 04:29 PM (IST)

उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ माह का समय शेष है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ...और पढ़ें

प्रदेश में आई आपदा के चलते कांग्रेस ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रम आगे खिसका दिए हैं।
प्रदेश में आई आपदा के चलते कांग्रेस ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रम आगे खिसका दिए हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में आई आपदा के चलते कांग्रेस ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रम आगे खिसका दिए हैं। तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा अब दीपावली पर्व के बाद होगी। अलबत्ता यह तय किया गया है कि परिवर्तन यात्रा का तीसरा चरण टिहरी लोकसभा क्षेत्र से प्रारंभ किया जाएगा।

कांग्रेस बीते सितंबर माह से प्रदेश में चुनावी मुहिम शुरू कर चुकी है। सितंबर के पहले पखवाड़े में ऊधमसिंहनगर जिले से शुरू की गई परिवर्तन यात्रा के अब तक दो चरण हो चुके हैं। दूसरे चरण में पार्टी ने हरिद्वार जिले को केंद्र में रखा। तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा इसी माह के अंतिम हफ्ते में निकालने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम बदल दिया गया है। इस माह प्रदेश के कई हिस्सों खासतौर पर कुमाऊं मंडल के कई जिलों में आपदा ने तबाही मचाई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2022: तो इस बार महिलाओं को टिकटों में मिलेगी ज्यादा हिस्सेदारी

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर पूर्व सैनिक होंगे सम्मानित

पार्टी ने इसे देखते हुए अपने कार्यक्रम में तब्दीली की है। अब परिवर्तन यात्रा अगले माह दीपावली पर्व के बाद ही तय की जाएगी। यात्रा टिहरी लोकसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत मसूरी से करने पर सहमति बनी है। यात्रा का समापन रुद्रप्रयाग जिले में किया जा सकता है। पार्टी ने तय किया है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर को बाल युवा सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस 31 अक्टूबर को प्रियदर्शिनी शौर्य सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर न्याय पंचायत स्तर पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता तीन दिन तक गांवों में प्रवास करेंगे। पार्टी इस कार्यक्रम को व्यापक तरीके से आयोजित करेगी।

यह भी पढ़ें:- भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजेय बोले, आम जनमानस के निरंतर संपर्क में हैं प्रधानमंत्री