यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजेय बोले, आम जनमानस के निरंतर संपर्क में हैं प्रधानमंत्री
860 बूथ पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना गया। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। भाजपा महानगर के सभी 860 बूथ पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना गया। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ब्रह्मपुरी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजेय ने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरा।
कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही देश के जनमानस से मन की बात व अन्य संचार माध्यमों से निरंतर संपर्क में रहते हैं। ऐसा वही व्यक्ति कर सकता है, जो धरातल से उठकर ऊपर तक गया हो। उनसे न सिर्फ भाजपा कार्यकर्त्ताओं, बल्कि देश के करोड़ों निवासियों को राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने भी संबोधित किया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष शिव प्रसाद नौटियाल, विधानसभा प्रभारी हरीश डोरा, महानगर उपाध्यक्ष आनंद सागर, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, पार्षद सतीश कश्यप, नामित पार्षद मनमोहन चमोली, पूर्व पार्षद नीरज सेठी आदि भी उपस्थित थे। इसके बाद विधायक विनोद चमोली के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण भी किया गया।
अंबेडकर नगर मंडल ने सुनी मन की बात
भाजपा अंबेडकर नगर मंडल ने अपने सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना, जिसमें वार्ड-21 एमकेपी के अध्यक्ष भाग सिंह नेगी और बूथ-123 अध्यक्ष सुनील बिष्ट के नेतृत्व में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल रहे। इसके बाद बूथ महामंत्री विमला गुरुंग, बूथ सदस्य गिरीश मोहन गौड़ के घर जाकर पार्टी का ध्वज और स्टीकर लगाया गया।
स्वरोजगार मेले का आयोजन करेगा स्वदेशी जागरण मंच
स्वेदशी जागरण मंच और स्मृति विकास संस्थान ने पहाड़ के युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए पहल की है। इसके लिए स्वदेशी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 25 अक्टूबर से दो नवंबर तक रिंग रोड पर छह नंबर पुलिया के पास आयोजित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मंच के प्रांत संयोजक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन करना है। इस दौरान लोक संस्कृति के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वच्छता, नशा मुक्ति, स्वरोजगार, योग, महिला सशक्तीकरण आदि का समावेश भी आयोजन में नजर आएगा। मेले का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल करेंगे।
