कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, आमजन तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की विफलता
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकत्र्ताओं से तन-मन से जुटने का आह्वान किया है। रविवार को एक बैठक में प्रीतम सिंह ने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्त्ताओं से तन-मन से जुटने का आह्वान किया है। रविवार को एक बैठक में प्रीतम सिंह ने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों और भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी कार्यकत्र्ता अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने पार्टी के सभी सदस्यों से पार्टी का ध्वज घर पर लगाने की अपील भी की। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी कार्यकर्त्ताओं से पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आर्येंद्र शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, प्रदीप जोशी, डॉ. विजेंद्र पाल सिंह, अशोक वर्मा, विरेंद्र सिंह नेगी, सोम प्रकाश वाल्मीकि, अशोक मिश्रा, मनमोहन शर्मा, मुन्ना भाई, इलियास अंसारी, हरिकृष्ण भट्ट आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- अभाविप के प्रांत अध्यक्ष डॉ. कौशल बोले, उत्तराखंड में अभाविप को किया जाएगा और सशक्त
मुख्यमंत्री की दीर्घायु को किया हवन
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दीर्घायु के लिए भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सब्जी निरंजनपुर स्थित मंदिर में यज्ञ किया। हवन के बाद महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में त्रिवेंद्र के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। हम दोनों के स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि 14 देशों के नेताओं को लेकर हुए सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे अधिक मतों के साथ विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता साबित हुए। यह भारत की बढ़ती साख का उदाहरण है। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मुख्यमंत्री के जीवन एवं कार्यशैली को कार्यकत्र्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि हम सब उनका अनुसरण करते हैं। इस मौके पर में महानगर किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कांबोज, महामंत्री सुभाष बालियान, कोषाध्यक्ष अजय सिंघल, पार्षद नीरज सेठी, अभिजीत चौधरी, रामगोपाल वर्मा, प्रमोद रोहिला, सतेंद्र सिंह, हेमलता भंडारी आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।