Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, कर्मकार कल्याण बोर्ड में घपले की जांच करे सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और विभागीय मंत्री के बीच चल रही खींचतान को लेकर सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में करोड़ों के घोटाले की जांच होनी चाहिए। सरकार इससे बचने की कोशिश कर रही है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 11:20 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 11:20 AM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, कर्मकार कल्याण बोर्ड में घपले की जांच करे सरकार।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और विभागीय मंत्री के बीच चल रही खींचतान को लेकर सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में करोड़ों के घोटाले की जांच होनी चाहिए। सरकार इससे बचने की कोशिश कर रही है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया से मुखातिब प्रीतम सिंह ने कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में अनियमितता का आरोप कांग्रेस लगाती रही है। अब भाजपा के भीतर से यह आवाज उठ रही है। कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विभागीय मंत्री डा हरक सिंह रावत पर आरोप लगा रहे हैं। सरकार को आरोपों की जांच करनी चाहिए। प्रीतम ने पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डा हरक सिंह रावत को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि डा रावत हमेशा नाराज ही रहते हैं।

पिछली सरकार में बतौर कृषि मंत्री बजट प्रस्तुत करते हुए वह सरकार का गुणगान कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही वह सरकार के विरोध पर उतारू हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि महाराज भाजपा कार्यकत्र्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए विभागों के ठेके छोटे करने का प्रस्ताव बनाने की बात कर रहे हैं। कार्यकत्र्ताओं को संतुष्ट करने के लिए घूस का इंतजाम दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके बयान ने भाजपा की पोल खोल दी है। यह प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ भी छल है।

विधानसभा अध्यक्ष ने रखा चार साल के कार्यों का ब्योरा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में लोकसभा की ओर से आयोजित देशभर के पीठासीन अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी अपने चार साल के कार्यों का ब्योरा रखा।

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संसदीय लोकतंत्र की कार्यवाही को मजबूती मिली है। अग्रवाल के अनुसार इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सभी राज्यों में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली। लोकसभा अध्यक्ष ने सभी राज्यों के विधानसभा सत्र संचालन से संबंधित विषयों पर भी पीठासीन अधिकारियों से चर्चा की।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand By Election: कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, भाजपा उपचुनाव को लेकर आश्वस्त

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.