कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को किया याद
महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन किया।
देहरादून, जेएनएन। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि देश अगस्त क्रांति और अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
राजपुर रोड स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में रविवार को अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अगस्त क्रांति का दिन एतिहासिक है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया था।
अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि हमें शहीदों व महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए और यही हमारी बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, सेवादल महिला इकाई की अध्यक्ष हेमा पुरोहित, सावित्री थापा आदि मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस आपदा के समय मदद को हमेशा तैयार
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा कुमार ने कहा कि जब-जब देश में प्राकृतिक आपदाएं आईं, युवा कांग्रेस ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। कोरोना महामारी में भी सहयोग देने में युवा कांग्रेस पीछे नहीं रही है। युवा कांग्रेस ने जगह-जगह जरूरतमंदों को राशन, मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए। यह बात उन्होंने युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।
रविवार को युवा कांग्रेस की ओर से राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन का ध्वजारोहण किया गया और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की शपथ ली गई। इस दौरान युकां के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने कोरोनाकाल में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी राम विशाल देव, प्रवक्ता संदीप कुमार चमोली, प्रदेश सोशल मीडिया के अध्यक्ष विजय रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, हर मोर्चे पर विफल रही डबल इंजन की सरकार