Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, हर मोर्चे पर विफल रही डबल इंजन की सरकार

प्रीतम सिंह ने एकबार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 02:20 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 02:20 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, हर मोर्चे पर विफल रही डबल इंजन की सरकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, हर मोर्चे पर विफल रही डबल इंजन की सरकार

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एकबार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर का विकास पूरी तरह से रुक चुका है। ये बात चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने दातनू गांव में पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कही। 

prime article banner

विकासनगर के दातनू गांव में रविवार को पार्टी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान करीब 20 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार बनी है, तब से विकास का पहिया ठप है। राज्य की डबल इंजन सरकार तो हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है। प्रीतम सिंह ने कहा कि जौनसार बावर में जो विकास कार्य हुए हैं, वह सिर्फ कांग्रेस के शासनकाल में ही हुआ है।

प्रतीम सिंह का कहना है कि भाजपा को झूठे वादे करने से फुर्सत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को युवाओं को रोजगार देने की चिंता नहीं है। ऐसे में अब जनता का मन ऊब चुका है और वो परिवर्तन चाहती है। उन्होंने वादा किया कि साल 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद एक बार पुन: उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। 

यह भी पढ़ें: जनाधार वापस पाने को घर-घर दस्तक दे रही कांग्रेस, जनता के बीच पहुंचा रही भाजपा सरकार की नाकामियां

दातनू में भाजपा नेता अमर सिंह ने कार्यक्रम कराकर ग्रामीणों से कांग्रेस ज्वाइन कराई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह चौहान, रणवीर सिंह, श्याम सिंह चौहान, ध्यान सिंह, सुरेन्द्र चौहान, धन सिंह, माया सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजुला तोमर, गुमान सिंह, दीवान सिंह, उमा दत्त जोशी, महेंद्र सिंह, अमन अरोड़ा, श्याम दत्त वर्मा, शूरवीर सिंह, धजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के वेतन-भत्तों से अब 30 फीसद कटौती, मिली सहमति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.