विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी केस: कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Published: Fri, 06 Nov 2026 04:31 PM (IST)

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का विरोध किया।

कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

HighLights

  1. कांग्रेस ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की।

  2. अमित शाह के दौरे का काले झंडे दिखाकर विरोध किया।

  3. प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

संवाद सहयोगी, डोईवाला। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का काले झंडे व काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध किया।

कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और मामले से जुड़े सवालों के जवाब देने की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई कांग्रेस जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मामले से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम को लेकर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी और ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा केवल दिखावा बनकर रह गया है। अंकिता को न्याय दिलाने की मांग करने वाले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, उमेद बोरा, सुनील बर्मन, रेखा कांडपाल सती, गौरव मल्होत्रा, सावन राठौर, विमल गोला, शार्दूल नेगी, भारत भूषण कौशल, बालेंद्र सजवाण, जावेद, संजीव भट्ट, चंद्र प्रकाश काला, आशीष राणा, नंदन नेगी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल, मां पर चुनावी दांव खेल सकती है कांग्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।