Move to Jagran APP

सब्जियों के आसमान छूते दामों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर बढ़ती महंगाई को रोकने में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने एस्लेहाल चौक पर सरकार का पुतला भी फूंका।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 02:56 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 02:56 PM (IST)
सब्जियों के आसमान छूते दामों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

देहरादून, जेएनएन। सब्जियों के आसमान छूते दाम के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर बढ़ती महंगाई को रोकने में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने एस्लेहाल चौक पर सरकार का पुतला भी फूंका। 

loksabha election banner

बुधवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ता दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए कार्यकत्र्ता एस्लेहाल चौक पहुंचे और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आलू, प्याज और टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। वाहनों में सफर करना मुश्किल हो गया है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई में पिस रहे हैं।  गरीबों को घर का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने महंगाई से जनता का बुरा हाल कर दिया है। 2014 में साढ़े चार सौ का रसोई गैस सिलेंडर अब छह सौ पार कर गया है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को आम आदमी को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए बिजली, पानी और हाउसटैक्स माफ किया जाए।

यह भी पढ़ें: मित्र विपक्ष कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं : आम आदमी पार्टी

बिलों को आनलाइन जमा करने का दबाव जनता पर डाला जा रहा है। कांग्रेस राज्य सरकार की गरीब विरोधी नीति की निंदा करती है। पुतला दहन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, नवीन ङ्क्षसह पयाल, डॉ. विजेंद्र पाल, इलियास अंसारी, अर्जुन सोनकर, अनिल बसनेत, सूरज राणा, नागेंद्र रतूडी, अजय नेगी, प्रकाश नेगी, राहुल प्रताप रॉबिन, हरेंद्र सिंह बेदी, अनिल नेगी, प्रयाशु छाबड़ा, मंजू चौहान, सुनील बांगा आदि शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें: जनसमस्याओं के समाधान को गंभीर है सरकार : मुन्ना चौहान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.