महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, मोदी सरकार का पुतला फूंका
कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर हल्ला बोला। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही जमकर नारेबाजी की।
देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर हल्ला-बोला। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए वायदे पूरे न करने का आरोप लगाया। साथ ही एस्लेहॉल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से करीब साढ़े 12 बजे कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए एस्लेहॉल चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नये साल में केंद्र सरकार ने रसोई गैस, चिकित्सा सेवाओं में उपचार, रेल भाड़े में वृद्धि कर जनता को तोहफा दिया। जनता को उम्मीद थी कि नये साल में महंगाई कुछ कम होगी, लेकिन मोदी सरकार ने पहले दिन ही रसोई गैस की कीमत बढ़कर गृहणियों को परेशानी में डाल दिया है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल) और रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी त्रस्त है। पूरे प्रदेश में मंहगाई से आम आदमी परेशान है। भाजपा सरकार मंहगाई के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम हो चुकी है और जनता अब मंहगाई बर्दाश्त करने की हालत में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यूपीए शासन में जहां कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल थी, जबकि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों मे रिकार्ड वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें: आरक्षण के खिलाफ विधायकों का साथ मांगेगा समानता मंच Dehradun News
इमौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी, डॉ. आरपी रतूड़ी, डॉ. प्रतिभा सिंह, संजय किशोर, राजेंद्र शाह, महेश जोशी, कमलेश रमन, युवा कांग्रेस संगठन महासचिव संदीप चमोली, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।