विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 12 Oct 2020 05:11 PM (IST)

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ...और पढ़ें

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन। जागरण
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन। जागरण

देहरादून, जेएनएन। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।  

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल रसोई गैस आवश्यक वस्तु की कीमतों में प्रति बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। लक्ष्मण झूला मार्ग चंद्रभागा पुल पर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी काल में कारोबार पूरी तरह बंद है और नागरिकों को परिवार का गुजारा करना ही मुश्किल हो रहा है। ऐसे में महंगाई से जनता और अधिक त्रस्त हुई है। 

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे आमजन बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार महंगाई से जनता का ध्यान बंटाने की कोशिश कर रही है। अगर जल्द ही महंगाई पर अंकुश न लगा तो कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायत और वॉर्ड स्तर पर सरकार के खिलाफ अभियान चलाकर आंदोलन शुरू करने पर बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें; विधायक मुन्ना सिंह चौहान बोले, विकास को प्राथमिकता दे रही है सरकार

प्रदर्शन करने वालों में सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव,  कुनकुन सहानी, सुलेख चद, करण राजभर, रमेश राम, मल्लू राजभर, संतोष, प्रवीण जाटव, सकल साहानी, मंगल सिंह, विनय दुबे, अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से होगा तैयार, 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे भूमि पूजन व शिलान्यास