विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से होगा तैयार, 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे भूमि पूजन व शिलान्यास

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 11 Oct 2020 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 11:13 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ रिंग रोड पर ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार के साथ नए प्रदेश कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार के साथ नए प्रदेश कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया।

देहरादून,जेएनएन। विधानसभा चुनाव से पहले  भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ रिंग रोड पर बनने वाले भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से तैयार होने जा रहे कार्यालय भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से वर्चुअल करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने भाजपा के रिंग रोड पर बनाए जाने वाले नए प्रदेश कार्यालय का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक शेखर वर्मा व अन्य पदाधिकारी थे। संयोजक अनिल गोयल ने कार्यालय संबंधी विवरण भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त होगा। इसका भूमि पूजन व शिलान्यास 17 अक्टूबर को 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के समय वहां भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:चुनौती 22 के सियासी रण में 21 साबित होने की

इसके साथ ही देहरादून में कार्यालय स्थल पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि इस कार्यालय को विधानसभा चुनाव से पूर्व पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यालय में कार्य संबंधी अपेक्षित कक्ष व सुविधाएं, तकनीकी उपकरण व वरिष्ठ नेताओं के आने पर उनके लिए अतिथि कक्षों सहित विभिन्न व्यवस्थाएं रहेंगी।

यह भी पढ़ें: यूकेडी ने स्वास्थ्य विभाग में हुई एएनएम भर्ती पर उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।