Move to Jagran APP

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस के जगह-जगह प्रदर्शन Dehradun News

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। देहरादून विकासनगर और डोईवाला में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 12:45 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 12:45 PM (IST)
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस के जगह-जगह प्रदर्शन Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। देहरादून, विकासनगर और डोईवाला में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। 

loksabha election banner

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर दैवीय आपदा प्रबंधन में पूर्ण विफल होने और प्रभावितों को समुचित सहायता उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। इसके विरोध में महानगर कांग्रेस ने एस्लेहाल चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। राजपुर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्लेहाल चौक पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। 

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दैवीय आपदा प्रबंधन में पूर्ण रूप से विफल रही है। वहीं प्रभावितों के मामले में भी संवेदनहीनता बरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दैवीय आपदा की आड़ लेकर पंचायत चुनावों को टालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में दलितों का उत्पीडऩ हो रहा है। केंद्र सरकार की कमजोर पैरवी के कारण दिल्ली में संत रविदास का मंदिर स्थापित नहीं पा पाया। 

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। पुतला दहन करने वालों में उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह आदि शामिल थे।

कांग्रेस ने भाजपा की नीति को बताया दलित विरोधी 

केंद्र सरकार की दलित विरोधी नीति के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में विकासनगर में कार्यकर्ताओं ने नगर के पहाड़ी गली चौक पर जोरदार नारेबाजी कर सरकार का पुतला दहन किया। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि भाजपा की नीति पिछड़े दलित व गरीब विरोधी नीति है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से इस प्राचीन मंदिर को ध्वस्त किया गया, वह शर्मनाक है। जो लोग सांकेतिक रूप से इसका विरोध कर रहे थे। उनको जेलों में डाला गया लाठीचार्ज की गई, यह सरकार दमनात्मक नीति के तहत लोगों को दबाना चाहती है।

कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में संत श्री रविदास के मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में तिलक भवन पर एकत्र हुए। उसके बाद पहाड़ी गली चौक पर शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार की कथनी और करनी में भिन्नता है एक तरफ सरकार सबका साथ उसके विकास की बात करती है, वहीं दूसरी ओर देश के कमजोर वर्ग को दबाने का प्रयास कर रही है। 

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए इस कार्य की कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर डटकर मुकाबला करेगी। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि प्राचीन मंदिर को पुन: वहीं स्थापित किया जाना चाहिए।

जुलूस व पुतला दहन में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय जैन, ब्लाक अध्यक्ष कुंवर पाल, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रेमप्रकाश, असद आरफी, कितेश जयसवाल, विपुल जैन, राजेश वर्मा, सुमन लता, राजेश, बबलू, रमेश चंद्र, मोहम्मद खालिद, बेलीराम ठाकुर, अनुपम कपिल, सभासद लवलेश शर्मा, मुनीर अहमद, रेशमा अंसारी, एंथोनी, मोहित बिष्ट, राजीव शर्मा,, गुरङ्क्षवदर ङ्क्षसह, समीर अंसारी, मोहित कश्यप, हर्षल शर्मा, फहीम अंसारी आदि शामिल रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रविदास मंदिर की बाउंड्री वॉल तोड़े जाने के विरोध में डोईवाला में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर पंचायत चुनाव जानबूझकर पीछे करने व आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सही आपदा प्रबंध न करने का आरोप भी लगाया। 

पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में नगर पालिका सभागार से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता डोईवाला चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी गौरव ङ्क्षसह ने कहा की केंद्र सरकार दलित वर्ग के साथ अन्याय कर रही है।। दिल्ली में रविदास मंदिर बाउंड्री वॉल को तोड़ा जाना इसका एक उदाहरण है। 

यह भी पढ़ें: भाजपा ने कहा, कांग्रेस के आरोप बौखलाहट और खौफ का नतीजा

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि सरकार लगातार पंचायतों के चुनाव को टाल रही है। जिससे क्षेत्र का विकास रुक रहा है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रणजीत सिंह बॉबी, सभासद गौरव मल्होत्रा, अब्दुल कादिर, नरेश मनवाल ने भी सरकार पर प्रहार किया। 

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ कार्रवाई हुई तो प्रदेश में आंदोलन करेगी कांग्रेस

इस मौके पर संजू खत्री, जसवंत सिंह, ईश्वर रौथाण, राजेश सिंगारी, धन सिंह बोरा, राजन थापा, देवराज सावन, बाला देवी भारत भूषण कौशल, राहुल सैनी, मनीष यादव, नीरज प्रजापति, विमल गोला, अनुज, नितिन, सुनील दत्त, विरेंद्र थापा, संदीप थापा, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज नेगी, वसीम आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: न्यायालय ने कांग्रेस के 21 लोगों को दी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.