विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकासनगर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकाली अधिकार रैली

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 18 Jan 2018 01:53 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 08:48 PM (IST)

केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहन रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ...और पढ़ें

विकासनगर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकाली अधिकार रैली
विकासनगर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकाली अधिकार रैली

विकासनगर, [जेएनएन]: केंद्र व  प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहन रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया। 

नगर पालिका कार्यालय से आरंभ हुई अधिकार रैली को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल कांग्रेसी प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। 

मुख्य बाजार से होती हुई रैली तहसील कार्यालय पहुंचकर जनसभा में बदल गई। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि दोनों सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है, वहीं किसान मजबूर होकर आत्महत्या कर रहे हैं। बाद में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। 

यह भी पढ़ें: दमयंती रावत को लेकर हरक और पांडे आमने-सामने

यह भी पढ़ें: बोले हरीश रावत, कांग्रेस का नहीं बीजेपी का संगठन है अंधभक्त

यह भी पढ़ें: किच्छा से अपनी हार की हरीश रावत ने गिनाई ये वजह, जानिए