Move to Jagran APP

राहुल गांधी की हिदायत, मतभेद छोड़ें और हों एकजुट

प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी पर राहुल गांदी ने दो टूक कहा कि आपसी खींचतान खत्म कर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें।

By Edited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 05:27 PM (IST)
राहुल गांधी की हिदायत, मतभेद छोड़ें और हों एकजुट

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश के तमाम नेताओं को साफ हिदायत, मतभेद छोड़ो। कांग्रेस को मजबूत बनाएं और मिशन 2019 के लिए कमर कस लें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में दिल्ली गए प्रतिनिधिमंडल से राहुल ने करीब एक घंटा से ज्यादा बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा और नगर निकाय चुनावों को लेकर फीडबैक भी लिया।

loksabha election banner

प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी है। इसीवजह से शनिवार को राज्य से गए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में राहुल ने दो टूक कहा कि आपसी खींचतान खत्म कर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें। नई दिल्ली में शनिवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह से मुलाकात की। तकरीबन एक घंटा से ज्यादा चली इस बैठक में राहुल गांधी ने प्रदेश में पार्टी संगठन और भाजपा सरकार के कामकाज के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों में खामियों को जनता के बीच ले जाने को कहा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के सामने मौजूदा चुनौती से मुकाबला करने को सभी को एकजुट होना होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी हाईकमान को अखरी है। रुड़की में बीते रोज जनाक्रोश रैली और उससे पहले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में खींचतान सामने आ चुकी है। यह भी तय हुआ कि प्रदेश प्रभारी बेहतर तालमेल के लिए राजधानी दून का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी के गठन को लेकर भी राहुल गांधी से हरी झंडी मिल गई, लेकिन इस कार्य में समय लगना तय है।

नई कार्यकारिणी को लेकर भी प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह प्रदेश के नेताओं से फीडबैक लेंगे। प्रदेश प्रभारी एक हफ्ते बाद दून का रुख कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी से पहले ब्लॉक, जिला व शहर इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। संपर्क करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी को एकजुट होकर चुनौती का मुकाबला करने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा जल्द की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: विक्रम रावत के हाथों में आर्इ युवा कांग्रेस की कमान, बने अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की कारगुजारियों के पर्दाफाश को हर बूथ पर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पैदा करने वाले हमें शिष्टाचार ना सिखाएं: अजय भट्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.