विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्षेत्रवासियों पर लाठीचार्ज की कांग्रेस ने की निंदा, प्रदर्शन मंगलवार को

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैंण में नंदप्रयाग-घाट सड़क की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए ...और पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत। फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने गैरसैंण में नंदप्रयाग-घाट सड़क की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार पर हमला बोला। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेश संगठन लाठीचार्ज की घटना और बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को सभी सांगठनिक जिला व महानगर मुख्यालयों में प्रदेश और केंद्र की सरकारों के पुतले फूंकेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नंदप्रयाग-घाट क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई महिलाएं बुरी तरह घायल हुई हैं। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण को असत्य बातों का पुलिंदा बताया। साथ में कहा कि अभिभाषण में उल्लिखित तथ्य यथार्थ से मेल नहीं खाते हैं। हरदा ने कहा कि कांग्रेस विधानमंडल ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर जनता की भावनाओं को व्यक्त किया है। यह उचित कदम है। कांग्रेस जनभावनाओं के साथ हर पल खड़ी रहेगी।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश ने भी उक्त आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने सरकार पर जन भावनाओं का दमन करने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने लाठीचार्ज की घटना और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को जिला व महानगर मुख्यालयों पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला फूंकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें-स्थायी राजधानी को लेकर देहरादून में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें