कांग्रेस एससी विभाग ने फूंका मसूरी विधायक गणेश जोशी का पुतला
प्रदेश सरकार को दलित विरोधी बताते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने मसूरी विधायक गणेश जोशी का पुतला फूंका।
देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने प्रदेश सरकार को दलित विरोधी बताते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी का पुतला फूंका।
पूर्व प्रदेश संयोजक मोहन काला और महानगर अध्यक्ष आशीष देसाई के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी एस्ले हाल पर इकट्ठा हुए। यहां गुस्साए कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है, बाबा साहेब अंबेडकर के बनाए संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भाजपा दलितों के हक में डाका डाल रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आरक्षण पर सरकार में रार, यशपाल आर्य की इस्तीफे की धमकी
इसके विरोध में सड़क पर उतर कर आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने रोस्टर के पुर्न निर्धारण का आदेश जारी करने के लिए पत्र लिखने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और मसूरी विधायक गणेश जोशी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में लालचंद शर्मा, कमलेश रमन, देविका रानी, अर्जुन सोनकर, कैलाश बाल्मीकि, दीपक पंवार, मुकेश सोनकर, विजय सोनकर, आजम खान, आरिफ, राजेंद्र सिंह, सविता, गुल मोहम्मद, साधना, सावित्री थापा, मंजूर, मुकुंद कुमारी, पुष्पा पंवार, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे
यह भी पढ़ें: अनुसूचित जाति के लोगों ने किया उपवास, कांग्रेस ने दिया समर्थन Dehradun News