विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने भाजपा को लिया आड़े हाथ, कहा-नए क्षेत्रों से टैक्स न वसूलने के वादे से मुकरे

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 30 Nov 2019 04:38 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा निगम में शामिल नए क्षेत्रों से टैक्स वसूली पर भाजपा अपने वादे से मुकरी है।

कांग्रेस ने भाजपा को लिया आड़े हाथ, कहा-नए क्षेत्रों से टैक्स न वसूलने के वादे से मुकरे
कांग्रेस ने भाजपा को लिया आड़े हाथ, कहा-नए क्षेत्रों से टैक्स न वसूलने के वादे से मुकरे

देहरादून, जेएनएन। नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों से टैक्स वसूली पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया। महानगर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम में शामिल किए गए नए क्षेत्रों से भाजपा सरकार ने टैक्स न वसूलने का वादा किया था। लेकिन, नगर निगम नए क्षेत्रों से टैक्स वसूल रहा है। यह भी कहा कि कांग्रेस के विरोध के बाद कुछ वार्डो में निर्माण कार्य शुरू करवाए गए थे, लेकिन इन्हें अब यह कहते हुए रोक दिया गया है कि सर्दी में निर्माण कार्य नहीं हो पाएंगे। 

शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारवार्ता में पार्टी के महानगर नेताओं ने कहा कि नगर निगम ने नए क्षेत्रों से व्यावसायिक टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में भी एक ही तरह के टैक्स लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है। कहा कि पिछले पांच साल से 132 मलिन बस्तियों में लिया जा रहा टैक्स भी लेना बंद कर दिया गया है। इन क्षेत्रों के लोगों को सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए हाउस टैक्स की प्रति लगानी पड़ती है। ऐसे में टैक्स न लिए जाने से उन्हें परेशानी हो रही है। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के दस दावेदार Dehradun News

नगर निगम में लोगों के विरोध के बावजूद 40 वार्ड जोड़े गए, लेकिन उनमें बुनियादी सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं की गई। सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सरकार व नगर निगम अपने वादे से मुकर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि हाउस टैक्स व नए क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, प्रभुलाल बहुगुणा, पार्षद नीनू सहगल, महानगर प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, शोभाराम आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: युवा कांग्रेस में खुलकर सामने आई गुटबाजी, एक गुट ने किया हवन तो दूसरे गुट ने फूंका पुतला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।