Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निकाय चुनाव को कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला पर्यवेक्षक

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 30 Mar 2018 05:15 PM (IST)

    गर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस ने कसरत तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

    निकाय चुनाव को कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला पर्यवेक्षक

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस ने कसरत तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पर्यवेक्षकों का जिम्मा विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ वरिष्ठ नेताओं को सौंपा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि देहरादून जिले में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ व पूर्व दायित्वधारी संजय पालीवाल, हरिद्वार जिले में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, उत्तरकाशी जिले में पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी व पूर्व विधायक राजकुमार, टिहरी जिले में पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी व प्रदेश महामंत्री ओपी चौहान, रुद्रप्रयाग जिले में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण व प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, चमोली जिले में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी व पार्टी के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, पौड़ी जिले में विधायक मनोज रावत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

    कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा जिले में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, बागेश्वर जिले में पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट व जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत खुशाल सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता करण माहरा एवं पूर्व विधायक मनोज तिवारी, चंपावत जिले में विधायक हरीश धामी व महेश कांडपाल, नैनीताल जिले में हाजी फुरकान अहम, पूर्व विधायक मयूख महर व मिक्की कपूर, ऊधमसिंहनगर जिले में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 

    प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पर्यवेक्षकों से जिलों में वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वयक स्थापित कर नगर निकाय चुनाव के लिए आपसी सहमति से प्रत्याशी चयन पर मंथन करने को कहा है।

    यह भी पढ़ें: फेसबुक लाइव से बजट की शंकाओं का समाधान करेंगे वित्त मंत्री

    यह भी पढ़ें: गोरखपुर और फूलपुर के परिणाम सबक: साक्षी महाराज 

    यह भी पढ़ें: हरीश रावत की चुप्पी के बावजूद हमलावर नजर आई कांग्रेस

    comedy show banner
    comedy show banner