विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरक के बहाने प्रीतम का सीएम त्रिवेंद्र पर हमला, कहा, बोर्ड के अध्यक्ष पद से मंत्री को हटाने का तरीका अलोकतांत्रिक

By Edited By:
Published: Fri, 23 Oct 2020 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 08:35 AM (IST)

कांग्रेस को एक बार फिर कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह के बहाने सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया। ...और पढ़ें

कांग्रेस को एक बार फिर कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह के बहाने सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया।
कांग्रेस को एक बार फिर कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह के बहाने सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस को एक बार फिर कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह के बहाने सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर मंत्रियों का अनादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से मंत्री को हटाने का तरीका अलोकतांत्रिक है। 

पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उसके खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले डॉ हरक सिंह रावत के मामले में पार्टी ने शुक्रवार को सधे अंदाज में टिप्पणी की। कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा का इजहार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस प्रकरण में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को निशाने पर लिया। 

उन्होंने कहा कि बीते दिनों राज्यमंत्री रेखा आर्य का मामला उठा था। सरकार में बार-बार समन्वय की कमी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री मंत्रियों को नजरअंदाज कर रहे हैं, उससे उनकी नाराजगी जाहिर हो रही है। बोर्ड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस लेना का तरीका स्पष्ट कर रहा है कि हरक सिंह रावत आहत हैं। भविष्य में वह चुनाव लड़ते हैं या नहीं, यह निर्णय उन्हें ही लेना है। सरकार ने यह भी बता दिया कि वह अपने मंत्रियों की ही नहीं सुन रही। ऐसे में आम आदमी की सुनवाई किस तरह होगी, यह सवाल तैर रहा है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, 2022 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव