विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की सिविल अस्पताल में भिड़े दो गुड, जमकर मारपीट; पुलिस ने लाठियां फटकार किया तितर-बितर

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 02:10 PM (IST)

रुड़की में ढंडेरा गांव में हुए झगड़े के बाद दो गुट रुड़की सिविल अस्पताल में आपस में भिड़ गए। इस ...और पढ़ें

रुड़की सिविल अस्पताल में भिड़े दो गुड, जमकर मारपीट।
रुड़की सिविल अस्पताल में भिड़े दो गुड, जमकर मारपीट।

जागरण संवाददाता, रुड़की। सिविल अस्पताल के परिसर पुलिस के सामने ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिससे मौके पर जमकर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी का शांति भंग में चालान कर दिया है।

सिविल आज कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा गांव में दो पक्षों के बीच मंगलवार की रात विवाद हो गया था। जिसमे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घुसे और बेल्ट चली। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिस समय दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो रही थी। उस समय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने मौके से पांच लोग गिरफ्तार कर लिये। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सिविल अस्पताल परिसर में झगड़ा करने और शांति भंग करने के आरोप में तौकीर, राशिद, मुज्जमिल, कासिम, तसव्वर निवासी ढंडेरा का चालान कर दिया है।

पिटाई करने वालों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

हरिद्वार में रिक्शा चोरी की शक में पीटे गए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। युवक की पिटाई करने वाले दोनों नामजद आरोपितों की तलाश में पुलिस की एक टीम जिले से बाहर रवाना कर दी गई है। रविवार सुबह पंतद्वीप पार्किंग के ठीक पीछे गंगा की मुख्य धारा में एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि एक रिक्शा चालक का रिक्शा गायब हो गया था। चोरी के शक में अमित, बाबू व हरि नामक रिक्शा चालकों ने युवक की पिटाई की थी। जिसके बाद युवक की मौत हो गई। सोमवार को युवक की शिनाख्त धर्मेंद्र निवासी रामपुर विशना, जिला किरतपुर बिजनौर के रूप में हुई थी। इस मामले में धर्मेंद्र की मां राजो देवी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें अमित व हरि बाबू पर धर्मेंद्र की पिटाई कर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया।

शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अमित निवासी झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला और हरि बाबू निकट रेलवे स्टेशन हरिद्वार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी अभय प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में कांस्टेबल मुकेश चौहान व अरङ्क्षवद नेगी की टीम को आरोपितों की तलाश में भेजा गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत लक्ष्य को उत्तराखंड में घर-घर चलेगा वैक्सीनेशन अभियान, बढ़ाई जाएगी आरटीपीसीआर जांच