संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया याद
डोईवाला विधानसभा अंतर्गत रानीपोखरी माजरीग्रांट व डोईवाला मंडल के हिमालयन पब्लिक स्कूल माजरी ग्रांट में संयुक्त सम्मेलन में संविधान निर्माण 26 नवंबर 1950 के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया।
डोईवाला (ऋषिकेश), जेएनएन। डोईवाला विधानसभा अंतर्गत रानीपोखरी, माजरीग्रांट व डोईवाला मंडल के संयुक्त सम्मेलन में भारत के संविधान निर्माण 26 नवंबर 1950 के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया।
हिमालयन पब्लिक स्कूल माजरी ग्रांट में भाजपा जिला अनुसूचित मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड वन पंचायत परिषद के उपाध्यक्ष करण वोहरा ने कहा कि हमारा संविधान देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संदेश देता है। माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के संविधान में एक है। डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सामाजिक न्याय को महत्व दिया है। रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल ने कहा कि हम सभी को संविधान का पालन करना चाहिए। भाजपा नेता रविंद्र बाल्मीकि, विनोद लक्खा ने कहा कि यह दिवस राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाता है।
पूर्व प्रधान सुंदर दास ने कहा कि हम सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रभान पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासन के दायरे में रहने वाली व देश के संविधान को मानने वाली पार्टी है। इस मौके पर रोहित क्षेत्री, गुरजीत सिंह लाडी, मनोज पाल, प्रताप सिंह बिष्ट, पंकज रावत, सुमनलता, गगनदीप सिह पवन लोधी, रविंद्र पाल, जसपाल सिंह, श्याम सिंह, अनूप पाल, सोहन सिंह पाल, नितिन बड़थ्वाल, वेद प्रकाश कंडवाल, धर्मेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढें: डग्गामार वाहनों का संचालन रोकने की मांग, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन