विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल; केजरीवाल ने कहा- मिलकर करेंगे उत्तराखंड का नवनिर्माण

By Sumit KumarEdited By:
Published: Mon, 19 Apr 2021 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 10:44 PM (IST)

केदारनाथ पुनॢनर्माण कार्य और यूथ फाउंडेशन के जरिये पहचान बनाने वाले कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से ...और पढ़ें

सोमवार को कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
सोमवार को कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: केदारनाथ पुनॢनर्माण कार्य और यूथ फाउंडेशन के जरिये पहचान बनाने वाले कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। सोमवार को देहरादून में हुए कार्यक्रम में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने अजय कोठियाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अजय कोठियाल ने पूर्व सैनिक, महिलाओं और विशेषकर युवाओं से साथ देने की अपील की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुमाऊं रेजिमेंट, गढ़वाल रायफल्स व गोरखा रेजिमेंट के प्रतीक चिह्न भेंट किए। 

हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में मिशन उत्तराखंड नवनिर्माण के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ने कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब भी उत्तराखंड में नेतृत्व की बात आती, हमारा कहना था कि उत्तराखंड में ऐसा व्यक्ति आप का नेतृत्व करे जो देशभक्त हो, जिसने राज्य के लिए कार्य किया हो और जिसने जनता की सेवा की हो। हमें खुशी है कि ऐसा व्यक्ति पार्टी से जुड़ा है। हमें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के गठन के मुख्य उद्देश्य को पूरा करेगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष रजिया बेग, विशाल, रविंद्र जुगरान समेत अन्य मौजूद रहे।

गंगा में डुबकी लगाकर थामा आप का दामन

कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने कहा कि आज सुबह से ही मैं विचलित था। यह मेरे लिए बहुत बड़ा निर्णय था। मैंने अपने पिता से बात की। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। 45 किमी दूर मां गंगा हैं। उनके इशारे के बाद में सुबह सीधा ऋषिकेश गया। वहां डुबकी लगाने के बाद मन की शंका शांत हो गई। 

युवाओं को दिया सफलता का श्रेय

कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने अपनी अब तक की सफलता का श्रेय युवाओं को दिया। उन्होंने कहा कि सेना में रहते हुए उन्होंने जिस भी आपरेशन में हिस्सा लिया, उसे युवाओं ने ही सफल बनाया। कहा कि मुझे उम्मीद है उत्तराखंड के युवा मेरा साथ देंगे। 

यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार व्यवस्था सुधारे या इस्तीफा दे

केजरीवाल ने कहा, मिलकर करेंगे उत्तराखंड का नवनिर्माण 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार उत्तराखंड की जनता को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब हम सबको मिलकर उत्तराखंड का नवनिर्माण करना है। उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कर्नल अजय कोठियाल जो ठान लेते हैं, वह करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर गांव व शहर के लोग दिल्ली में रहते हैं। आप लोग एक बार उनसे फोन कर पूछें कि दिल्ली के सरकारी स्कूल व अस्पताल कैसे हैं। दिल्ली में बिजली, पानी की स्थिति कैसी है। कहा कि हम दिल्ली जैसे सरकारी अस्पताल व स्कूल उत्तराखंड में बनाएंगे। इसका प्लान हमने तैयार कर लिया है। कहा कि पिछले 20 साल से भाजपा व कांग्रेस ने साठगांठ कर रखी है कि एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटेंगे। दोनों ही पार्टी के बड़े नेताओं के स्टिंग हो चुके है। लेकिन दोनों ही एक-दूसरे की जांच नहीं कराते। अब पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के ही काम आएगी।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बाले- राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण का मार्ग होगा प्रशस्त

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें