तीन बहनों में सबसे बड़ी थीं सीएम योगी की मां सावित्री देवी, छोटी बहन ने साझा किए बचपन के भावुक किस्से
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी तीन बहनों में सबसे बड़ी थीं और उनका बचपन शिक्षक पिता के घर यमकेश्वर में बीता।

मां सावित्री देवी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ। (ये तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से ली गई है।)
HighLights
सावित्री देवी तीन बहनों में सबसे बड़ी थीं।
शिक्षक पिता अमर सिंह नेगी के घर बीता बचपन।
मायके से जीवनभर बना रहा गहरा भावनात्मक जुड़ाव।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का बचपन तीन बहनों के परिवार में बीता। उनकी दो छोटी बहनें सरला देवी और सरोज देवी हैं।
तीनों बहनों का पालन-पोषण यमकेश्वर क्षेत्र के जहरी भिखरू खाल में हुआ। उनके पिता अमर सिंह नेगी पेशे से शिक्षक थे और यहीं परिवार रहता था। मायके से सावित्री देवी का जुड़ाव जीवनभर बना रहा।
उनकी छोटी बहन सरोज देवी ने बताया कि परिवार में तीन बहनें थीं। बड़ी बहन सावित्री देवी के बाद सरला देवी और फिर वह स्वयं हैं। पिता अमर सिंह नेगी अध्यापक थे। उनके घर में शिक्षा और अनुशासन का माहौल था। तीनों बहनों का बचपन इसी परिवेश में बीता। बाद में विवाह के बाद तीनों की राहें अलग हुईं, लेकिन आपसी संबंध बने रहे।
बहन से नियमित बात करती थीं सावित्री देवी
सावित्री देवी की बहन सरोज देवी के पुत्र कविंद्र बिष्ट ने बताया कि उनका अपनी मौसी सरोज देवी से नियमित संपर्क रहता था। वह समय-समय पर फोन पर बात कर उनका हालचाल पूछती थीं और आशीर्वाद भी देती थीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। https://t.co/7W0s0mQ72p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026
परिवार के सदस्यों के बीच यह आत्मीय संवाद बना रहा। सार्वजनिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारियों और व्यस्तताओं के बीच भी सावित्री देवी ने अपने मायके के रिश्तों को बनाए रखा।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, सीएम सहित प्रदेश के सभी मंत्री शोकाकुल