विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी तैयारी पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने की मंत्रणा, चार अक्टूबर को होगी प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2020 05:40 PM (IST)

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को अभी हालांकि डेढ़ वर्ष का समय शेष है लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा पूरी शिद्दत के साथ ...और पढ़ें

चुनावी तैयारी पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने की मंत्रणा।
चुनावी तैयारी पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने की मंत्रणा।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को अभी हालांकि डेढ़ वर्ष का समय शेष है, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा पूरी शिद्दत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की है। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने चुनावी तैयारियों को लेकर लंबी मंत्रणा की। आगामी चार अक्टूबर को देहरादून में होने जा रही प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में भी चुनाव के लिए रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज की। उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद यह पहला अवसर रहा, जब सत्ता तक पहुंची किसी पार्टी ने इतना भारी भरकम बहुमत हासिल किया। उधर, कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमट गई। वर्ष 2014 की ही तरह पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने राज्य की सभी पांच सीटों पर परचम फहराया। इसके अलावा नगर निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पर भारी पड़ी।

इस लिहाज से देखा जाए तो भाजपा के समक्ष अगले विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती यही रहेगी कि वह अपने 57 सीटों पर जीत के प्रदर्शन को दोहराए। यही वजह है कि पार्टी बगैर समय गंवाए तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बीच मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर चुनावी तैयारी पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड : आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी भंग, संगठन का होगा पुनर्गठन

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पार्टी की रणनीति के मुख्य बिंदुओं पर बात हुई। आगामी चार अक्टूबर को देहरादून में पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक है। इसमें प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के अलावा कुछ अन्य केंद्रीय नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है। इस बैठक में चुनावी तैयारी पर ही फोकस रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कोर ग्रुप की बैठक बुलाए जाने की पुष्टि की। 

यह भी पढ़ें: कृषि बिलों को लेकर किसानों से सीधा संवाद करेगी भाजपा, कांग्रेस पर साधेगी निशाना; जानें- क्या है योजना पूरी योजना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।